Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
24 मई 2026
Epaper

नीट पेपर लीक: पुणे की फिजिक्स टीचर अरेस्ट, 11वीं गिरफ्तारी

नीट पेपर लीक: पुणे की फिजिक्स टीचर अरेस्ट, 11वीं गिरफ्तारी
नीट पेपर लीक: पुणे की फिजिक्स टीचर अरेस्ट, 11वीं गिरफ्तारी

नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले में नीट ने शुक्रवार को 11वां आरोपी गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मनीषा संजय हवलदार के रूप में हुई है। वे पुणे के सेठ हीरालाल सराफ प्रशाला कॉलेज में टीचर हैं।
मनीषा नीट परीक्षा प्रक्रिया में शामिल थीं। एनटीए ने उन्हें एक्सपर्ट के तौर पर नियुक्त किया था। मनीषा की पहुंच फिजिक्स के क्वेश्चन पेपर तक थी। अप्रैल 2026 में उन्होंने फिजिक्स से संबंधित कुछ सवाल अन्य आरोपी मनीषा मंधारे के साथ शेयर किए थे। मनीषा को 16 मई को गिरफ्तार किया गया था। अब तक, इस मामले में दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे, लातूर और अहल्यानगर से कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सीबीआई ने बुधवार को पुणे में पूछताछ के लिए डॉ. मनोज शिरुरे को बुलाया था। बाद में उनकी गिरफ्तारी की खबर सामने आई, लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं दिखाया गया।
खुलासा- नीट का पेपर 5 राज्यों में बिका
सीबीआई जांच में खुलासा हुआ है कि नीट का पेपर 5 राज्यों में बिका था। सबसे ज्यादा बिक्री महाराष्ट्र में हुई और दूसरा नंबर राजस्थान का है। सीबीआई का कहना है कि बाद पेपर लीक का मामला और बड़ा निकल सकता है। एजेंसी अभी यह तय नहीं कर पा रही कि कितने छात्रों ने पेपर खरीदा था।
सीबीआई को महाराष्ट्र और राजस्थान में पेपर के प्रिंट निकालकर बेचने के सबूत मिले हैं। पेपर लीक का सबसे बड़ा केंद्र महाराष्ट्र था। यहीं से राजस्थान और दूसरे राज्यों के छात्रों तक ‘क्वेश्चन बैंक’ पहुंचा।