नेता प्रतिपक्ष एवं ग्रामीण विधायक जूली का विधानसभा क्षेत्र में दौरा

नेता प्रतिपक्ष एवं ग्रामीण विधायक जूली का विधानसभा क्षेत्र में दौरा

सालपुरी में लगाया जनता दरबार, जन संवाद कर सुनी समस्याएं
अलवर (भंवर सिंह)। विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद नेता प्रतिपक्ष एवं अलवर ग्रामीण विधायक टीकाराम जूली लगातार अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के गांव गांव ढाणी ढाणी में पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के भजीट, सालपुर, तुलेडा, बुराहड़ी, बरवाड़ा, पड़ीसल, कड़ुकी तथा टोडिय़ार सहित विभिन्न गांवों में पहुंचकर जन संवाद किया और जन समस्याओं के निराकरण के लिए ग्रामीणों को आश्वस्त किया।
जूली शनिवार को अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के गांव सालपुरी के सामुदायिक भवन में जनता दरबार लगाकर ग्रामीण की समस्याओं के समाधान की दिशा में अधिकारियों से बात कर रहे थे।
उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि गर्मी की दस्तक से पहले ही ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने की समुचित व्यवस्था की जाए साथ ही बिजली की समस्या से भी ग्रामीणों को निजात मिल सके ऐसी रूपरेखा तैयार की जाए।
जूली ने कहा कि उनका उद्देश्य ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के  गांव  गांव पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं की वास्तविक स्थिति को समझना और उसका निराकरण कराना है। 
जूली बोले भारतीय जनता पार्टी के राज में बातें तो बड़ी बड़ी हो रही हैं लेकिन धरातल पर जनता के काम नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में पूरे प्रदेश के विकास कार्यों की गति पर ब्रेक लग गया है। उन्होंने कहा कि मैं अलवर ग्रामीण के प्रत्येक गांव में जाकर आमजन से सीधा संवाद कर रहा हूं। जो भी समस्याएं सामने आ रही हैं, उन्हें तुरंत संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान के लिए अवगत करा रहा हूं। उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता है कि आमजन को कम से कम मूलभूत सुविधाएं तो समय पर मिलें।
सालपुरी गांव में जोगी समाज के लोगों ने कब्रिस्तान की भूमी को रिकार्ड मे दर्ज कराने के लिए अवगत कराया जिसमे आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। जन संवाद में बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं शामिल हुए, जिन्होंने अपने विधायक का फूल माला व साफा पहनाकर जोरदार स्वागत भी किया।

22 hours, 17 minutes ago राजस्थान