दौसा की पलक गुर्जर का परचम: 12वीं बोर्ड में गाड़े सफलता के झंडे
दैनिक सम्राट संवाददाता
दौसा। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा घोषित 12वीं के परिणाम में पलक गुर्जर ने बायोलोजी में 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दौसा का नाम रोशन किया 7 पलक ने फिजिक्स में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए है।
पलक के पिता रामलखन गुर्जर वर्तमान में सी.बी.ई.ओ कार्यालय लवाण, दौसा में आर.पी. के पद पर एवं माता सुमन गुर्जर रा.उ.मा.वि. बूटोली में शा0शि0 के पद पर कार्यरत है। पलक ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा मंगलवार को घोषित 12वीं कक्षा के परिणामों में दौसा जिले के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा जारी किए गए इन परिणामों में जिले का दबदबा कायम रहा,
जिले का समग्र परिणाम शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ते स्तर को दर्शाता है। विज्ञान और कला दोनों ही वर्गों में परिणाम उत्साहजनक रहे हैं।
शिक्षापरिणामों के विश्लेषण से स्पष्ट है कि दौसा की बेटियों ने एक बार फिर लडक़ों को पछाड़ दिया है। चाहे विज्ञान हो या कला, छात्राओं का सफलता प्रतिशत छात्रों की तुलना में अधिक रहा है।