Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
16 मई 2026
Epaper

बारहवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम- छात्रा गरिमा शर्मा व अंशु गुर्जर ने मनवाया प्रतिभा का लोहा

बारहवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम- छात्रा गरिमा शर्मा व अंशु गुर्जर ने मनवाया प्रतिभा का लोहा
बारहवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम- छात्रा गरिमा शर्मा व अंशु गुर्जर ने मनवाया प्रतिभा का लोहा

गौरव ने बढ़ाया धूलारावजी का ‘गौरव’
जमवारामगढ़ (अंकिता शर्मा)।राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में क्षेत्र की प्रतिभाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना परचम लहराया है। पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जमवारामगढ़ के छात्र अंशु गुर्जर, निवासी धाऊपुरा, ने विज्ञान संकाय में 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इसी क्रम में छात्रा गरिमा शर्मा, पुत्री धर्मेंद्र शर्मा, निवासी खवारानी जी, ने विज्ञान संकाय में 96.40 प्रतिशत अंक हासिल कर उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि से परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। बेटी की इस सफलता पर सरपंच शांति देवी शर्मा व पूर्व सरपंच रामजीलाल शर्मा सहित परिजनों ने माला व साफा पहनाकर उनका अभिनंदन किया तथा मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इधर, उपखंड क्षेत्र के ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय आंधी के अधीन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धूलारावजी के छात्र गौरव प्रजापत ने 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार, गांव और उपखंड का नाम रोशन किया है। छात्र के पिता महेश प्रजापत ने बताया कि वे फिल्म शूटिंग स्थलों पर मजदूरी करते हैं, जबकि माता प्रेम देवी गृहिणी हैं। तीन बेटों में सबसे छोटे गौरव ने अपनी मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की है।


परिणाम घोषित होने के बाद उनके घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। ग्रामीणों ने गौरव को माला व साफा पहनाकर घोड़ी पर बिठाकर पूरे गांव में घुमाया, जिससे वह अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन गया।
इसी प्रकार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राहोरी की छात्रा शिवानी मीणा पुत्री लाला राम मीणा ने 97.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दंताला मीणा की एकता गुर्जर व खुशी मीणा ने 97-97 प्रतिशत, आशा प्रजापत ने 92.80 प्रतिशत, रूपा प्रजापत ने 92 प्रतिशत, अभिषेक योगी ने 92 प्रतिशत तथा योगेश बुनकर ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
इस अवसर पर आंधी सीबीईओ खूबचंद वर्मा, जमवारामगढ़ सीबीईओ अनिता शर्मा एवं संस्था प्रधान बीरेंद्र कुमार मीणा ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।