चाकसू में बेटियां रच रही है इतिहास, तनीषा कुंडरा ने 12वीं में 92 प्रतिशत अंक हासिल

चाकसू में बेटियां रच रही है इतिहास, तनीषा कुंडरा ने 12वीं में 92 प्रतिशत अंक हासिल

 

दैनिक सम्राट संवाददाता 
चाकसू (लोकेश कुमार गुप्ता)। चाकसू में वार्ड नं 26 की होनहार छात्रा तनीषा कुंडरा ने कक्षा 12 वीं बोर्ड परीक्षा में 92 प्रतिशत प्रतिशत अंक प्राप्त कर इतिहास रच रही है। तनीषा, दयाराम कुंडरा की पुत्री हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से न केवल अपने परिवार बल्कि चाकसू  का नाम रोशन किया है।
तनीषा की इस शानदार सफलता सेचाकसू  क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। परिवारजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने छात्रा को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। तनीषा कुंडरा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और विद्यालय के शिक्षकों को दिया है, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से वह इस मुकाम तक पहुंच पाई। तनीषा कुंडरा ने बताया कि उसने नियमित अध्ययन, समय का सही प्रबंधन और लक्ष्य के प्रति समर्पण को अपनी सफलता का मूल मंत्र बनाया। वह आगे भी इसी तरह मेहनत कर उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज में अपनी अलग पहचान बनाना चाहती है। इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि बेटियां भी किसी से कम नहीं हैं। यदि संकल्प मजबूत हो और मेहनत सच्ची हो, तो हर मंजिल हासिल की जा सकती है। तनीषा कुंडरा की सफलता से क्षेत्र की अन्य छात्राओं को भी प्रेरणा मिली है, जो अब शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए उत्साहित नजर आ रही हैं। शिक्षकों का कहना है कि तनीषा  जैसी बेटियां समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और ऐसे उदाहरणों से शिक्षा का स्तर भी बेहतर होता है।

1 hour, 49 minutes ago जयपुर आसपास