Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
16 मई 2026
Epaper

खेत में भीषण आग से गेहूं की फसल राख करेड़ा खुर्द में 2 बीघा फसल जलकर नष्ट, किसान को भारी नुक्सान

खेत में भीषण आग से गेहूं की फसल राख करेड़ा खुर्द में 2 बीघा फसल जलकर नष्ट, किसान को भारी नुक्सान
खेत में भीषण आग से गेहूं की फसल राख करेड़ा खुर्द में 2 बीघा फसल जलकर नष्ट, किसान को भारी नुक्सान

चाकसू (लोकेश कुमार गुप्ता) चाकसू उपखण्ड क्षेत्र के करेड़ा खुर्द गांव में शनिवार को एक किसान के खेत में कटी हुई गेहूं की फसल में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते किसान की मेहनत से तैयार पूरी फसल जलकर राख हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित किसान कानाराम जाट नेहरा की करीब 2 बीघा गेहूं की कटी हुई फसल खेत में ही रखी हुई थी। अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिसने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवा के कारण आग और भी तेजी से फैलती चली गई, जिससे आसपास के खेतों में भी खतरा उत्पन्न हो गया।घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों ने पानी के टैंकरों और अन्य संसाधनों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की। इसी बीच सूचना मिलने पर अग्निशमन दल भी मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।हालांकि तब तक किसान की पूरी फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी। इस घटना से किसान को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। पीड़ित किसान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है, ताकि उसे राहत मिल सके।