Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
23 मई 2026
Epaper

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बंगाल में झालमुड़ी खिलाने वाले को मारने की दी धमकी, पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए फोन

पीएम मोदी को पश्चिम बंगाल में झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। यह जानकारी दुकानदार बिक्रम कुमार ने शुक्रवार को दी। उसने बताया, 'पाकिस्तान और बांग्लादेश से फोन कॉल आ रहे हैं। कॉल करने वाले लोग उनकी दुकान उड़ाने की धमकी दे रहे हैं।'

बिक्रम ने बताया कि एक वीडियो कॉल में कुछ लोग उन्हें हथियार भी दिखा रहे थे। इसके चलते वे और उनका परिवार काफी तनाव में है। मोदी ने 20 अप्रैल को चुनाव प्रचार के दौरान झाड़ग्राम में चुनावी रैली की थी।

रोड शो के दौरान उन्होंने बिक्रम की दुकान से झालमुड़ी खरीदकर खाई थी। पीएम ने बिक्रम से हुई इस मुलाकात का करीब 40 सेकेंड का वीडियो और फोटोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थीं।

झालमुड़ी की दुकान पर मोदी की फोटोज

बिक्रम कुमार पीएम को कागज की पैकेट में झालमुड़ी देते हुए।

बिक्रम कुमार पीएम को कागज की पैकेट में झालमुड़ी देते हुए।

पीएम ने वहां मौजूद बच्चों को भी झालमुड़ी खिलाई थी।

पीएम ने वहां मौजूद बच्चों को भी झालमुड़ी खिलाई थी।

बिक्रम जब झालमुड़ी तैयार कर रहे थे, तब पीएम उनसे हंसी-मजाक करते भी नजर आए थे।

बिक्रम जब झालमुड़ी तैयार कर रहे थे, तब पीएम उनसे हंसी-मजाक करते भी नजर आए थे।

बिक्रम ने कहा- कभी सोचा नहीं था पीएम दुकान पर आएंगे बिक्रम कुमार मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। अब अपने मां-पिता के साथ बंगाल में रहते हैं। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद बिक्रम ने कहा था- मैंने कभी नहीं सोचा था कि प्रधानमंत्री मेरी दुकान में आकर झालमुड़ी खाएंगे। मैंने पैसे लेने से मना किया, लेकिन उन्होंने जबरदस्ती दे दिए। खा कर बोले कि अच्छा बना है।

पीएम ने पढ़ाई के बारे में पूछा मैंने बताया कि गरीबी के चलते ज्यादा नहीं पढ़ सका। फिर पीएम ने कमाई के बारे में पूछा- मैंने कहा कि 1000-1200 रुपए कमा लेता हूं। वे करीब 10 मिनट तक दुकान में रुके, उन्होंने राजनीति की कोई बात नहीं की थी।