Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
1 जून 2026
Epaper

राज्यसभा और राज्य विधान परिषद के 18 जून को होंगे चुनाव

राज्यसभा और राज्य विधान परिषद के 18 जून को होंगे चुनाव
राज्यसभा और राज्य विधान परिषद के 18 जून को होंगे चुनाव

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने आज सोमवार, 1 जून को राज्यसभा की 27 सीटों और तीन राज्यों की राज्य विधान परिषदों के चुनावों का शेड्यूल जारी कर दिया है। चुनाव आयोग के जारी शेड्यूल के मुताबिक, चुनाव 18 जून को होंगे।

चुनाव आयोग के मुताबिक, सभी चुनावों के लिए वोटिंग 18 जून को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। वोटों की गिनती भी उसी दिन शाम 5 बजे से शुरू हो जाएगी।

चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल

नामांकन दाखिल करना शुरू - 1 जून, सुबह 11 बजे से।
नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख - 8 जून, दोपहर 3 बजे।
नामांकनों की जांच - 9 जून।
नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख - 11 जून।
वोटिंग का दिन - 18 जून, सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक।
वोटों की गिनती - 18 जून, शाम 5 बजे से।

कहां-कहां होंगे चुनाव?

चुनाव आयोग ने बताया कि राज्यसभा की 10 राज्यों की 24 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव होंगे। महाराष्ट्र, तमिलनाडु और ओडिशा में राज्यसभा सीटों के लिए उपचुनाव होंगे।

बिहार में राज्य विधान परिषदों की नौ सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव होंगे, और एक सीट के लिए उपचुनाव होगा। कर्नाटक में, विधान परिषद की सात सीटों के लिए चुनाव होंगे।