Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
18 अप्रैल 2026
Epaper

पालीताना में श्रद्धालु पर हमला, सोने की चेन लूटी

पालीताना में श्रद्धालु पर हमला, सोने की चेन लूटी
पालीताना में श्रद्धालु पर हमला, सोने की चेन लूटी

दैनिक सम्राट संवाददाता
बेंगलुरू/पालीताना (दलपतसिंह भायल)।
गुजरात के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पालीताना में शुक्रवार को एक गंभीर आपराधिक घटना सामने आई। चेन्नई निवासी दिनेशजी तिलोकजी कांगरेसा पर पद्मावती माता की डेयरी के पास चार अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया और उनकी सोने की चेन लूटकर फरार हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनेशजी पालीताना पहाड़ पर दर्शन के लिए गए हुए थे। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे चार बदमाशों ने उन्हें रोककर चाकू दिखाया और लूटपाट की। विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर 3 से 4 बार चाकू से वार किया, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
घायल अवस्था में दिनेशजी को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है।
इस घटना के बाद तीर्थ स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।