Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
18 अप्रैल 2026
Epaper

देश में बढ़ती असामाजिक गतिविधियों, अवैध कब्जों और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर कठोर कार्रवाई को मांग

देश में बढ़ती असामाजिक गतिविधियों, अवैध कब्जों और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर कठोर कार्रवाई को मांग
देश में बढ़ती असामाजिक गतिविधियों, अवैध कब्जों और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर कठोर कार्रवाई को मांग

इटावा में विहिप व बजरंग दल का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
दैनिक सम्राट संवाददाता
इटावा (ओमप्रकाश जगरोटिया)।
देश में बढ़ती विकृत जिहादी मानसिकता, अवैध कब्जों एवं सुनियोजित षड्यंत्रों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर बजरंग दल के राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग प्रखंड इटावा द्वारा राष्ट्रपति के नाम थानाधिकारी अजीत सिंह चौधरी इटावा को प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
शुक्रवार को आंबेडकर सर्किल पर प्रदर्शन किया इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को जिला मंत्री रामेश्वर राठौर, सह मंत्री दीपक पारेता, जिला धर्माचार्य प्रमुख तेजराज सिंह नौनेरा, जिला धर्मयात्रा प्रमुख सतीश सोनी, जिला प्रचार प्रमुख महावीर मीणा, सामाजिक कार्यकर्ता गायत्री सोनी ने ओजस्वी उद्बोधन में मार्गदर्शन कर प्रदर्शन का उद्देश्य विस्तार से समझाया। उसके बाद सभी बजरंगी नारे बाजी करते हुए पुलिस थाना पहुंचे जहां पर ज्ञापन सौंपा।
बजरंग दल प्रखण्ड संयोजक अनिल उपाध्याय व मंत्री मुकट पारेता ने बताया कि बजरंग दल के कार्यकर्ता इस ज्ञापन के माध्यम से देश में वर्तमान में व्याप्त गंभीर चुनौतियों और समाज विरोधी गतिविधियों की ओर राष्ट्रपति महोदया का ध्यानाकर्षण करना चाहते हैं। देश के सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करने वाली विकृत जिहादी मानसिकता वर्तमान में राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा और सद्भाव के लिए एक बड़ा खतरा बन गई है। देश भर से आये विभिन्न मामलो में पुरुषों के साथ महिलाएं भी इस विकृत जिहादी कार्यो में सम्मलित पाई गई।
ज्ञापन के मुख्य बिंदु लव जिहाद का षड्यंत्र हाल ही में नासिक जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं के आसपास उजागर हुए प्रकरणों से स्पष्ट है कि लव जिहाद का जाल अब सुशिक्षित समाज और व्यावसायिक क्षेत्रों तक फैल चुका है।
हिन्दू कन्याओ का शारीरिक शोषण उत्तर प्रदेश के जिहादी छंगुर उर्फ जमालुद्दीन ओर उसकी महिला सहयोगी नसरीन ने अनेकों हिन्दू कन्याओं का शारीरक शोषण कर ब्लैकमेल ओर जबरन धर्मान्तरण करवाया। 
अल-फलाह यूनिवर्सिटी आतंकी कनेक्शन दिल्ली लाल किले ब्लास्ट में भी अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े जिहादी मानसिकता के मुस्लिम डॉक्टरों ने बम ब्लास्ट किया जिसमे महिला डॉक्टर शाहीन भी शामिल है।
अवैध लैंड जिहाद देश के विभिन्न नगरों में वन भूमि, सार्वजनिक भूमि, रेल विभाग एवं सेना की सुरक्षित भूमि पर सुनियोजित तरीके से अवैध कब्जे किए जा रहे हैं, जो सीधे तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा को चुनौती है।
अपवित्र खान-पान समाज में वैमनस्य फैलाने के उद्देश्य से खान-पान की वस्तुओं को अपवित्र करने की घटनाएं निरंतर सामने आ रही हैं, जिससे नागरिकों की धार्मिक भावनाओं और स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
हिंदू परिवारों का उत्पीडऩ मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में अल्पसंख्यक हिंदू परिवारों और जनजाति समाज की अवयस्क बालिकाओं का शारीरिक व मानसिक शोषण कर उन्हें पलायन के लिए विवश किया जा रहा है।
हमारी मांगें है कि ऐसी राष्ट्र विरोधी और आपराधिक मानसिकता वाले तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध त्वरित एवं कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सार्वजनिक एवं सरकारी भूमि पर हुए सभी अवैध कब्जों को तत्काल हटाया जाए। लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण जैसे कृत्यों को रोकने हेतु कठोर केंद्रीय कानून लागू किया जाए। जनजातीय क्षेत्रों में हो रहे शोषण को रोकने हेतु विशेष सुरक्षा तंत्र विकसित किया जाए। बजरंग दल राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए प्रतिबद्ध है। हम मांग करते हैं कि प्रशासन इन असामाजिक तत्वों पर नकेल कसे ताकि देश में शांति और सद्भाव बना रहे।
इस दौरान नगर अध्यक्ष रामू मीणा, मंत्री देवेन्द्र गौड, नगर संयोजक नरेन्द्र पारेता,  सुल्तानपुर प्रखंड अध्यक्ष महावीर नागर, प्रखंड मंत्री मुकेश प्रजापत, लीलावती नागर, भूली बाई पारेता, मिथलेश उपाध्याय, नंदू बाई राजोरा, सुरेन्द्र जगरोटिया, बृजमोहन नागर, उमाशंकर नागर, चेतन सुमन, जमनाशंकर कुशवाह, लखन महावर, अभिषेक सेन, जितेन्द्र गौतम, हरिओम योगी, शिवप्रकाश शास्त्री सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।