दैनिक सम्राट संवाददाता
बेंगलुरू/रानीपेट (दलपतसिंह भायल)। रानीपेट जिले के आरकाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरे डीएमके उम्मीदवार जे.एल. ईश्वरप्पन ने शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने कनियामबाड़ी यूनियन, सलामनाथम, कम्मावनपेट, कम्मासमुद्रम, मोतुपालयम और किलपल्लीपट्टू क्षेत्रों का दौरा कर चुनावी वादों से जुड़े पर्चे वितरित किए।
प्रचार अभियान के दौरान ईश्वरप्पन ने आम जनता से समर्थन और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। कम्मासमुद्रम यूनियन की पार्षद जी. वनिता गुनासेकरन तथा कनियामबाड़ी यूनियन युवा टीम के उप आयोजक जी.के. कमल ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर डीएमके के शाखा सचिव, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
ईश्वरप्पन ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि जनता का समर्थन मिलने पर आरकाट विधानसभा क्षेत्र में समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा।
प्रचार के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी मतदाताओं से अपील की कि वे डीएमके को विजयी बनाकर क्षेत्र के विकास में अपनी भागीदारी निभाएं।
आरकाट विधानसभा क्षेत्र में डीएमके उम्मीदवार ईश्वरप्पन का जोरदार चुनाव प्रचार
आरकाट विधानसभा क्षेत्र में डीएमके उम्मीदवार ईश्वरप्पन का जोरदार चुनाव प्रचार