Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
23 मई 2026
Epaper

छाई मेलोडी, भाजपा ने बांटी टॉफी, कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आपस में उलझे

छाई मेलोडी, भाजपा ने बांटी टॉफी, कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आपस में उलझे
छाई मेलोडी, भाजपा ने बांटी टॉफी, कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आपस में उलझे

दैनिक सम्राट संवाददाता
जयपुर।
गुरुवार को बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं को मेलोडी टॉफी बांटी। वहीं, दूसरी तरफ राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को गद्दार कहने के विरोध में आज बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में उलझ गए। प्रदर्शन से पहले मेलोडी टॉफी बांटते हुए मदन राठौड़ ने कहा- इटली राहुल गांधी का ननिहाल है। ननिहाल में मेलोडी टॉफी देखते ही राहुल गांधी मचलने लगे। उन्हें टॉफी के अलावा किसी ओर का ध्यान नहीं रहा। यह राहुल गांधी का बचपना है, उनको मैं क्या कहूं।
उन्होंने कहा- इसलिए मैने आज कार्यकर्ताओं से कहा कि जिस टॉफी को देखकर राहुल गांधी मचलने लगे, उसका जुगाड़ करो। उसका टेस्ट कैसा है। मदन राठौड़ ने कहा- परिवार के मुखिया को परिवार का सदस्य गाली दे तो उसका प्रभाव कैसा रहेगा। उन्होने देश के प्रधानमंत्री को गाली दी, जिससे दुनियाभर में देश की हानि हुई। 
बीजेपी-कांग्रेस के कार्यकर्ता उलझे
बीजेपी के प्रदर्शन के दौरान बीजेपी-कांग्रेस के कार्यकर्ता भी आपस में उलझ गए। दरअसल, बीजेपी के कार्यकर्ता प्रदर्शन के बाद मीडिया को बाइट दे रहे थे, उस समय कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए बाहर से आए कांग्रेस कार्यकर्ता पैदल गुजर रहे थे। बीजेपी कार्यकर्ता ने राहुल गांधी के खिलाफ बयान दिया तो कांग्रेस का एक कार्यकर्ता राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाने लगा। बीजेपी-कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में उलझ गए। लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया।

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला
वहीं, राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को गद्दार कहने के विरोध में आज बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका। बीजेपी कार्यकर्ताओं प्रदेश बीजेपी कार्यालय से चौमूं हाउस सर्किल तक प्रदर्शन करते हुए पहुंचे। यहां उन्होने राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका। प्रदर्शन में प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सैनी, प्रदेश मंत्री सीताराम पोसवाल, महिला मोर्चा की अध्यक्ष राखी राठौड़, युवा मोर्चा अध्यक्ष शंकर गोरा सहित महिला व युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।