Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
16 अप्रैल 2026
Epaper

सीबीएसई बोर्ड 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी, लड़कियां फिर से टॉप पर, 93.70 प्रतिशत हुए पास

सीबीएसई बोर्ड 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी, लड़कियां फिर से टॉप पर, 93.70 प्रतिशत हुए पास
सीबीएसई बोर्ड 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी, लड़कियां फिर से टॉप पर, 93.70 प्रतिशत हुए पास

15 मई से होंगे सेशन 2
नई दिल्ली।
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई ने 10वीं सेशन - 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 94.99 प्रतिशत है, लबकि लडक़ों का रिजल्ट 92.95 प्रतिशत दर्ज किया गया है। ट्रांसजेंडर छात्रों ने भी इस बार 91.30 प्रतिशत रिजल्ट के साथ शानदार प्रदर्शन किया है। 99.75 प्रतिशत के साथ त्रिवेंद्रम रीजन का रिजल्ट बेस्ट रहा है।
कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट और उमंग एप पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। लगभग 25 लाख स्टूडेंट्स इस साल सीबीएसई बोर्ड 10वीं की सेशन 1 परीक्षा में शामिल हुए हैं जिनका रिजल्ट जारी किया गया है।
मेरिट लिस्ट नहीं होगी जारी
सीबीएसई बोर्ड मेरिट लिस्ट जारी नहीं करता है। इसके अलावा रिजल्ट में कोई टॉपर भी घोषित नहीं किया जाता है। बोर्ड सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों को ये निर्देश भी देता है कि किसी भी बच्चे को स्कूल या जिले का टॉपर घोषित न करें।
उत्तराखंड की छात्रा हर्षा ने बिना ट्यूशन के 500 में से 500 अंक किए हासिल
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में उत्तराखंड के रुद्रपुर की बेटी ने परचम लहराया है। दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा हर्षा ने 500 में से 500 अंक हासिल कर इतिहास रच दिया है। इस उपलब्धि के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और स्कूल में जश्न मनाया जा रहा है। हर्षा की इस कामयाबी ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि यह सफलता हर्षा की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का नतीजा है। खास बात यह है कि हर्षा ने बिना किसी ट्यूशन के केवल स्व-अध्ययन के जरिए यह मुकाम हासिल किया।
जयपुर की राशिका के 99.8 प्रतिशत माक्र्स, तीन छात्राओं के 99 प्रतिशत
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस रिजल्ट में जयपुर की राशिका सैनी ने 99.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। राशिका ने बताया- इस सफर में मेरी फैमिली, दोस्तों और टीचर्स ने काफी मदद की। अब नीट देकर मैं डॉक्टर बनना चाहती हूं। वहीं जयपुर की ज्योतिका रावजानी, कृति मीणा और रूपल शर्मा ने 99 प्रतिशत नंबर हासिल किए हैं। इसके अलावा अविरल जैन ने 98.80 प्रतिशत नंबर हासिल किए हैं। ऐसा पहली बार हुआ है, जब अप्रैल में रिजल्ट जारी किया गया है। राजस्थान रीजन का रिजल्ट 94.78 प्रतिशत रहा। पिछले साल 95.44 प्रतिशत रिजल्ट था। इस साल रिजल्ट कम हुआ है। रिजल्ट में अजमेर रीजन 10वें नंबर पर रहा।