Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
18 अप्रैल 2026
Epaper

तेज गर्मी के बीच बरखा बहार, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली में तेज आंधी के हल्की बारिश, गर्मी से मिली राहत

तेज गर्मी के बीच बरखा बहार, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली में तेज आंधी के हल्की बारिश, गर्मी से मिली राहत
तेज गर्मी के बीच बरखा बहार, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली में तेज आंधी के हल्की बारिश, गर्मी से मिली राहत

मौसम के कई रूप: राजस्थान, दिल्ली में पड़ रही जबरदस्त गर्मी, जम्मू-कश्मीर में हो रही बर्फबारी
नई दिल्ली।
 देश के मैदानी राज्यों में भीषण गर्मी जारी है। गुरुवार को यूपी के बांदा में पारा 44.4°C, एमपी के नर्मदापुरम में 43°C, राजस्थान के बाड़मेर में 42.9°C रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में पारा 40°C से 45°C के बीच है।

इधर, राजस्थान के हनुमानगढ़ में बारिश के साथ ओले गिरने से मंडी में रखा अनाज भीग गया। मौसम विभाग के मुताबिक, जयपुर समेत 5 से ज्यादा जिलों में बरसात हो सकती है। हरियाणा में भी शुक्रवार दोपहर को बारिश और ओले गिरे।

छत्तीसगढ़ में हीटवेव के कारण 11 दिन पहले स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। मध्य प्रदेश के अनूपपुर-डिंडोरी में भी स्कूलों का समय बदलकर सुबह 7 से 12 बजे तक कर दिया गया है।

गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड में अगले 3 दिन लू का अलर्ट है। ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में भी लू चलेगी। तटीय राज्यों में मौसम उमस भरा रहेगा।

मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी सहित नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम आदि में येलो अलर्ट जारी किया था। विभाग ने गरज के साथ हल्की बारिश की चेतावनी जारी की। वहीं आसपास के इलाकों में भी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया है कि कर्नाटक-महाराष्ट्र के ऊपर बना एक एंटी-साइक्लोनिक सिस्टम मध्य भारत की तरफ बढ़ रहा है। इस वजह से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

विभाग के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। वहीं, अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए कहा कि राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों और पड़ोसी पाकिस्तान के ऊपर बने चक्रवाती स्थिति बनने के कारण धुंध और बादल छाए हुए हैं।
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में शुक्रवार को जमकर बर्फबारी हुई। इससे कई फीट बर्फ जम गई।

दिल्ली-एनसीआर पर धुंध की परत

उन्होंने कहा, "इन क्षेत्रों से धूल के कण दिल्ली-एनसीआर की ओर आ गए हैं, जिसके परिणामस्वरूप धूल भरी धुंध की परत बन गई है और वायु गुणवत्ता में गिरावट आई है।" इससे पहले, गुरुवार को दिल्ली के आसपास के इलाकों जैसे गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और राजस्थान के बीकानेर में गरज के साथ हल्की बारिश हुई। शुक्रवार को भी ऐसी ही स्थिति बनी रही, जिसका असर दिल्ली के मौसम पर पड़ रहा है।

अगले दो-तीन दिनों में बढ़ेगा तापमान

विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों में दिल्ली-एनसीआर और उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान और बढ़ने की संभावना है, जो संभवतः 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और कुछ इलाकों में लू की स्थिति पैदा कर सकता है।

जम्मू-कश्मीर में ओले, पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल में भारी बारिश हो सकती है। कुछ जिलों में ओले गिरने का भी ऑरेंज अलर्ट है। वहीं उत्तराखंड, पंजाब-हरियाणा, चंड़ीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर राज्यों, यानी असम और मेघालय में भारी बारिश होगी। सिक्किम, गंगा से सटे और हिमालय से लगे बंगाल, अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आंधी-बारिश का अलर्ट है।

अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम

18 अप्रैल:

  • छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और कर्नाटक में हीटवेव की चेतावनी है। गुजरात, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा।
  • अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है।

19 अप्रैल:

  • छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा और महाराष्ट्र के कुछ स्थानों पर लू का अलर्ट है। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, केरल और तमिलनाडु में गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा।
  • अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में भारी बारिश होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में आंधी और बिजली की आशंका है।