सिक्किम के मंगन जिले में रविवार को लाचेन-चुंगथांग रोड पर तेज बारिश और बर्फबारी हुई। इसके कारण लैंडस्लाइड भी हुआ और सड़क में बड़ी-बड़ी दरारें आ गईं। यहां 1500 टूरिस्ट फंसे हैं। यहां आज सुबह से ही पर्यटकों का रेस्क्यू जारी है।
इधर, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से उत्तर भारत के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में लगातार तीसरे दिन बर्फबारी हुई। वहीं उत्तरकाशी और चमोली समेत 8 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे।
राजस्थान में सोमवार दोपहर बाद श्रीगंगानगर में बारिश हुई, जबकि सीकर में तेज आंधी चली। यूपी में 48 घंटे में 10 शहरों में ओले गिरे। आंधी-बारिश और बिजली गिरने से प्रदेश में तीन दिन में 15 लोगों की मौत हुई है। रविवार को काशी, गोंडा, सुल्तानपुर और कानपुर समेत 11 जिलों में बारिश हुई थी।
वहीं दिल्ली-NCR और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है।
देशभर में बारिश-बर्फबारी की 3 तस्वीरें…

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के गुंजी में लगातार तीसरे दिन बर्फबारी हुई। केदारनाथ में भी बर्फबारी हुई।

राजस्थान के श्रीगंगानगर में सोमवार दोपहर बाद कई इलाकों में बारिश हुई।

हिमाचल प्रदेश के कुमारसैन में ओले गिरने से एंटी हेल नेट क्षतिग्रस्त हो गया। इसे फसलों को ओलावृष्टि से बचाने के लिए लगाया जाता है।