Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
18 अप्रैल 2026
Epaper

महिला आरक्षण पर सांसदों से बोले पीएम मोदी- 'आइए मिलकर रचते हैं इतिहास'

महिला आरक्षण पर सांसदों से बोले पीएम मोदी- 'आइए मिलकर रचते हैं इतिहास'
महिला आरक्षण पर सांसदों से बोले पीएम मोदी- 'आइए मिलकर रचते हैं इतिहास'

'महिला आरक्षण के पक्ष में मतदान करें', पीएम मोदी की सांसदों से अपील

पीएम मोदी ने कहा, "मैं सभी सांसदों से कहूंगा। आप अपने घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए। देश की नारीशक्ति की सेवा का, उनके वंदन का ये बहुत बड़ा अवसर है। उन्हें नए अवसरों से वंचित नहीं करिए। ये संशोधन सर्वसम्मति से पारित होगा, तो देश की नारीशक्ति और सशक्त होगी। देश का लोकतंत्र और सशक्त होगा। आइए हम मिलकर आज इतिहास रचें। भारत की नारी को देश की आधी आबादी को उसका हक दें।"

'महिला आरक्षण के पक्ष में मतदान करें', पीएम मोदी की सांसदों से अपील

प्रधानमंत्री ने कहा, "अब कुछ ही देर लोकसभा में मतदान होने वाला है। मैं सभी राजनीतिक दलों से आग्रह करता हूं,अपील करता हूं कि कृपया करके सोच-विचार करके पूरी संवेदनशीलता से निर्णय लें, महिला आरक्षण के पक्ष में मतदान करें। मैं देश की नारी शक्ति की तरफ से भी सभी सदस्यों से प्रार्थना करूंगा। कुछ भी ऐसा ना करें, जिनसे नारीशक्ति की भावनाएं आहत हों। देश की करोड़ों महिलाओं की दृष्टि हम सभी पर है, हमारी नीयत पर है, हमारे निर्णय पर है। कृपया करके नारीशक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन का साथ दें।"

'चार दशकों तक हुई महिला आरक्षण पर राजनीति'

पीएम मोदी ने कहा, "महिला आरक्षण के इस विषय पर देश में चार दशक तक बहुत राजनीति कर ली गई है। अब समय है कि देश की आधी आबादी को उसके अधिकार अवश्य मिलें। आजादी के इतने दशकों बाद भी भारत की महिलाओं का निर्णय प्रक्रिया में इतना कम प्रतिनिधित्व रहे, ये ठीक नहीं।"

'हर आशंका का समाधान किया गया'

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "संसद में इस समय नारीशक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन पर चर्चा चल रही है। कल रात भी एक बजे तक चर्चा चली है। जो भ्रम फैलाए गए, उनको दूर करने के लिए तर्कबद्ध जवाब दिया गया है। हर आशंका का समाधान किया गया है। जिन जानकारियों का अभाव था, वो जानकारियां भी हर सदस्य को दी गई हैं। किसी के मन में विरोध का जो कोई भी विषय था, उसका भी समाधान हुआ है।"

 

‘परिसीमन बिल को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा’, लोकसभा में बोले गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महिला आरक्षण और परिसीमन पर लोकसभा में बोलते हुए कहा कि एक सबसे बड़ा नैरेटिव खड़ा किया जा रहा है, भ्रांति फैलाई जा रही है कि यह जो तीन विधेयक हैंः संविधान संशोधन विधेयक और परिसीमन और संघ क्षेत्र के चुनाव के कानून में बदलाव का कानून, यह आने से लोकसभा में दक्षिण की क्षमता कम हो जाएगी और हमारे दक्षिण के राज्यों को बहुत बड़ा नुकसान होगा। कर्नाटक राज्य में 28 सीटें हैं... यह संविधान संशोधन होने के बाद कर्नाटक की संख्या 28 से 42 हो जाएगी, ज़रा भी नुकसान कर्नाटक को नहीं होगा।

 

विधेयकों के विरोध को लेकर पीएम मोदी ने डीएमके पर कसा तंज

काले कपड़ों में विरोध प्रदर्शन को लेकर डीएमके पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वे उनका शुक्रिया अदा करते हैं, क्योंकि उन्होंने विधेयकों को 'बुरी नजर' से बचाने के लिए उन पर 'काला टीका' लगा दिया है।

16 Apr 20263:27:59 PM

'यह लोकतंत्र के पक्ष में जाएगा', महिला आरक्षण बिल को लेकर बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि ये किसी एक के राजनीतिक पक्ष में नहीं जाएगा। ये देश के लोकतंत्र के पक्ष में जाएगा और हम सब उस यश के हकदार होंगे। इसलिए जिन किसी को भी इससे राजनीति की बू आ रही है, वो पिछले 30 साल के खुद के परिणामों को देख लें। जो नुकसान हो रहा है उससे बच जाआगे। इसलिए इसे राजनीतिक रंग देने की जरूरत नहीं है।

 

'OBC हूं, लेकिन सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे', संसद में बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि भले ही वह ओबीसी समुदाय से आते हैं, लेकिन उनकी जिम्मेदारी सबको साथ लेकर आगे बढ़ना है। उन्होंने आगे कहा, "संविधान ने मुझे यही सिखाया है।"

 

'जिसने-जिसने विरोध किया महिलाओं ने उन्हें माफ नहीं किया'

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में जब से महिला आरक्षण को लेकर चर्चा हुई और उसके बाद जब-जब चुनाव आया है, महिलाओं को मिलने वाले इस अधिकार का जिस-जिसने विरोध किया है, महिलाओं ने उसे माफ नहीं किया है। 2024 के चुनाव में ऐसा नहीं हुआ, ऐसा इसलिए नहीं हुआ क्योंकि तब सबने सर्वसम्मति से इसे पारित किया तो यह विषय ही नहीं रहा।

'कई सदस्यों ने मुद्दे उठाए, सभी को सटीक जानकारी देंगे

लोकसभा में महिला आरक्षण पर पीएम मोदी ने कहा, "इस महत्वपूर्ण विधेयक पर चर्चा आज सुबह शुरू हुई। कई सदस्यों ने विभिन्न मुद्दे उठाए हैं और हम उन मामलों पर सदन को विस्तृत और सटीक जानकारी देंगे। इसीलिए मैं उन बारीकियों में नहीं जाना चाहता। किसी देश के जीवन में कुछ महत्वपूर्ण क्षण आते हैं।"

राहुल गांधी ने नेता प्रतिपक्ष पद की गरिमा गिराई है: चिराग पासवान 

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राहुल गांधी के भाषण पर कहा, 'आज उन्होंने नेता प्रतिपक्ष पद की गरिमा गिराई है... पूरा भाषण आपका भूमिका में चला गया, आपका पूरा भाषण उदाहरण देने में निकल गया... हद तो तब हो गई जब आप ऐसे शब्दों के उद्धरण के साथ प्रधानमंत्री को जोड़कर बताने लगते हैं। आपको नीतिगत विरोध करना चाहिए, आपको अपने सुझाव पेश करने चाहिए... कहीं न कहीं, उन्होंने अपने ही सांसदों के सामने खुद को हंसी का पात्र बना लिया... मैं उनके भाषण से बहुत निराश हूं। लोकतंत्र में विपक्ष की अहम भूमिका होती है, लेकिन अगर विपक्ष खुद को हंसी का पात्र बनाना चाहता है, अगर वे सिर्फ कॉमेडी भाषण देना चाहते हैं, तो मुझे नहीं लगता कि वे नेता प्रतिपक्ष बनने के लायक हैं...'

उन्होंने आगे कहा, 'सभी को अपनी अंतरात्मा की आवाज पर वोट करना चाहिए। अगर आप फिर से किसी दूसरे विषय के कारण इस बिल में देरी करते हैं तो देश की एक बड़ी आबादी आपको माफ नहीं करेगी...'

'हमें नया आयाम जोड़ने का अवसर मिला'

तीनों बिलों पर लोकसभा में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये काम 25-30 साल पहले हो जाना चाहिए था। अब सदन के सभी साथियों को मौका मिला है तो वह इस मौके को हाथ से जाने न दें। 

 

लोकसभा और विधानसभा सीटों में इन महिलाओं को मिलेगा कोटा

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में कहा कि महिला आरक्षण बिल के तहत एससी और एसटी समुदायों से ताल्लुक रखने वाली महिलाओं को लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में कोटा मिलेगा।

'भाजपा शासित राज्यों में कितनी महिला मुख्यमंत्री', लोकसभा में अखिलेश ने पूछा सवाल

अखिलेश यादव ने लोकसभा में बोलना शुरू किया। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए पूछा कि भाजपा-शासित राज्यों में कितनी महिला मुख्यमंत्री हैं? अखिलेश ने कहा, "भाजपा अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए महिलाओं के नारे का इस्तेमाल करना चाहती है। जिस पार्टी ने अपने ही संगठन में महिलाओं को पर्याप्त जगह नहीं दी है वह उनकी गरिमा और सम्मान कैसे सुनिश्चित करेगी?"

'भाजपा और पीएम मोदी की वजह ये मुमकिन हो पाया', महिला आरक्षण बिल को लेकर क्या बोले तेजस्वी सूर्या

तेजस्वी सूर्या ने संसद में बोलते हुए याद दिलाया कि जब पहले महिलाओं के लिए आरक्षण बिल पेश किया गया था तब आरजेडी और सपा के सांसदों ने बिल को फाड़ दिया था। उन्होंने आगे कहा कि यह बिल सिर्फ भाजपा और नरेंद्र मोदी की वजह से ही पास हो रहा है।