Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
17 मई 2026
Epaper

विदेश से चांदी मंगाने पर सरकार से लेनी होगी अनुमति

विदेश से चांदी मंगाने पर सरकार से लेनी होगी अनुमति
विदेश से चांदी मंगाने पर सरकार से लेनी होगी अनुमति

सरकार ने चांदी के आयात पर कई पाबंदियां लगाई
नई दिल्ली।
केंद्र सरकार ने शनिवार को चांदी के आयात पर नई पाबंदी लगाई है। सरकारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, अब 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सिल्वर बार, अनरॉट सिल्वर (कच्ची चांदी), चांदी पाउडर और सोने या प्लेटिनम की परत चढ़ी चांदी को विदेश से मंगाने के लिए सरकार की अनुमति लेनी होगी।
पहले इनका आयात आसानी से किया जा सकता था, लेकिन अब इन्हें ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाल दिया गया है। सरकार का कहना है कि गैर-जरूरी आयात कम करने और विदेशी मुद्रा के खर्च को नियंत्रित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। इससे पहले 13 मई सरकार ने सोना और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी भी 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया था।
सरकार ने नए नोटिफिकेशन के जरिए चांदी की कई कैटेगरीज के आयात नियम सख्त कर दिए हैं। अब तक चांदी का इम्पोर्ट फ्री कैटेगिरी में था, जिसे बदलकर रिस्ट्रिक्टेड (प्रतिबंधित) कैटेगिरी में डाल दिया गया है। नए नियमों के तहत अब कोई भी कंपनी या कारोबारी सिल्वर बार (चांदी की सिल्लियां), अनरॉट सिल्वर (बिना गढ़ी कच्ची चांदी), चांदी का पाउडर या सेमी-मैन्युफैक्चरर्ड सिल्वर सीधे भारत नहीं ला सकेगा।
अब चांदी का इम्पोर्ट करने के लिए कंपनियों को सरकार से लाइसेंस लेना होगा। इसके बिना कस्टम क्लीयरेंस नहीं मिलेगा। साथ ही, चांदी की कुछ खास कैटेगरीज को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की निगरानी के दायरे में भी लाया गया है।