Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
17 मई 2026
Epaper

विचार, संगठन और रणनीति का संगम: भाजपा जालोर के जिला प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को मिला जीत का मंत्र

विचार, संगठन और रणनीति का संगम: भाजपा जालोर के जिला प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को मिला जीत का मंत्र
विचार, संगठन और रणनीति का संगम: भाजपा जालोर के जिला प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को मिला जीत का मंत्र

दैनिक सम्राट संवाददाता
भीनमाल (विक्रम राठी)।
भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत भाजपा जालोर का जिला प्रशिक्षण वर्ग शनिवार को सायला उपखंड के पाथेड़ी स्थित एक निजी रिसॉर्ट में भव्य रूप से प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
जिला प्रवक्ता दिनेश महावर ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ प्रदर्शनी उद्घटन कार्यक्रम से हुआ, जो मुख्य सचेतक एवं जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग तथा भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। इसके बाद उद्घाटन सत्र में पूर्व सांसद पुष्प जैन, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित, पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल, जिला संगठन प्रभारी महेंद्र मेघवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रवींद्रसिंह बालावत, भूपेंद्र देवासी, दानाराम चौधरी, आवददान चारण तथा प्रशिक्षण महाअभियान के जिला संयोजक बंशीलाल सुथार सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सत्र की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने की।
प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे सत्र में देश के समक्ष चुनौतियां विषय पर पूर्व सांसद पुष्प जैन ने विस्तार से विचार रखे। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का आंदोलन है, जो देशहित को सर्वोपरि मानकर कार्य कर रहा है। इस सत्र की अध्यक्षता मीरा देवासी सरपंच पाथेड़ी ने की।
तीसरे सत्र में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्नचंद्र मेहता ने पार्टी के इतिहास एवं विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए भाजपा की वैचारिक पृष्ठभूमि और संगठन विस्तार की जानकारी दी। सत्र की अध्यक्षता जिला प्रभारी महेंद्र मेघवाल ने की।
इसके बाद चौथे सत्र में पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल ने कार्यकर्ता विकास विषय पर प्रशिक्षण देते हुए कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है। उन्होंने संगठनात्मक अनुशासन, जनसंपर्क और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। इस सत्र की अध्यक्षता गिरधारी देवासी ने की।
वर्ग प्रभारी ज्ञानचंद पारख ने भी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ता समन्वय और आगामी राजनीतिक चुनौतियों को लेकर विस्तार से अपनी बात रखी। प्रशिक्षण वर्ग के छठे सत्र में विधायक छगन सिंह राजपुरोहित ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा संचालित गरीब कल्याण योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही भाजपा कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा प्रशिक्षण प्रभारी मंजू मेघवाल, भाजपा प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा हिंगलाजदान चारण सहित भाजपा जालोर के जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।