Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
17 मई 2026
Epaper

जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल के नेतृत्व में जालौर जिला कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन

जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल के नेतृत्व में जालौर जिला कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन
जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल के नेतृत्व में जालौर जिला कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन

अधिवक्ता अजमत अली सैय्यद व शिवनारायण विश्नोई समेत कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी
दैनिक सम्राट संवाददाता
जालौर (विक्रम राठी)।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की अनुशंसा पर जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी जालौर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रदेश कांग्रेस संगठन महासचिव ललित तुनवाल द्वारा जारी प्रेस नोट में संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई कार्यकारिणी में वीरेंद्र जोशी को संगठन महासचिव तथा सुल्तान खान को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्ष पद पर उम सिंह राठौड़, जुल्फिकार अली भुट्टो, महावीर सिंह, लक्ष्मण सिंह जानी, नरेंद्र सिंह, वीराराम वेहला, सुरेश सियाक, मांगीलाल प्रजापत, सूरज सिंह एवं पदमाराम सरगरा को जिम्मेदारी दी गई है।
महासचिव पद पर डॉ. दिनेश कुमार पुरोहित, भैराराम विश्नोई, अजमत अली सैय्यद, शिवनारायण विश्नोई, रण सिंह परमार, कर्ताराम चौधरी, महेंद्र सिंह चेकला, मदनलाल दहिया, करणवीर सिंह, लक्ष्मी मीणा, मांगीलाल भील, लाल सिंह भुण्डवा, बस्तीमल चौहान, महेंद्रदान चारण एवं जेसाराम राठौड़ को नियुक्त किया गया है।
सचिव पद पर नरेंद्र कुमार, मरियत, अर्जुन देवासी, शोभा सुंदेशा, इकबाल खान कोतवाल, सूरजपाल सिंह, पुष्कर पुरोहित, कालाराम मेघवाल, उकाराम डागला, भैरूसिंह देवड़ा, चुकी देवी कटारिया, सुरेश चौधरी, भानुप्रताप पटेल, सुराराम देवासी, नवाब खान, रामाराम चौधरी, बसंत सुथार, कुशाल सिंह राजपुरोहित, रेवत सिंह गोहिल एवं दीपाराम मेघवाल को जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं प्रवक्ता पद पर रमेश सोलंकी एवं योगेंद्र सिंह कूंपावत तथा सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में रेवाराम चौहान एवं महेंद्र सोनगरा को नियुक्त किया गया है।
नई कार्यकारिणी में अजमत अली सैय्यद और शिवनारायण विश्नोई को महासचिव पद की जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों में विशेष उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व एवं जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।