Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
14 मई 2026
Epaper

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर समीक्षा योजना बैठक

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर समीक्षा योजना बैठक
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर समीक्षा योजना बैठक

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई द्वारा एक महत्वपूर्ण समीक्षा एवं योजना बैठक का आयोजन देव पैराडाइस बस्सी मैं किया गया। इस बैठक में संगठन के विभिन्न पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य पिछले कार्यों की समीक्षा करना और आने वाले समय के लिए नई योजनाओं को तैयार करना था। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन  के साथ हुई। इसके बाद नगर मंत्री नितेश पंडित ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए संगठन की उपलब्धियों और चुनौतियों पर प्रकाश डाला।

 

नगर अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शर्मा ने कहा कि छात्र समाज की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कॉलेज एवं विश्वविद्यालय स्तर पर अधिक से अधिक छात्रों को संगठन से जोड़ें और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करें।

 

संजय चेची ( प्रदेश सहमंत्री) ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की जिसमें सदस्यता अभियान, शैक्षणिक संगोष्ठी, करियर मार्गदर्शन शिविर, खेल प्रतियोगिताएँ एवं सेवा कार्य , छात्र संघ चुनाव शामिल हैं। नगर इकाई ने निर्णय लिया कि इन सभी कार्यक्रमों को योजनाबद्ध तरीके से सफल बनाया जाएगा।

बैठक मैं सोनिका मीना ( छात्रा प्रमुख ) त्रिलोक सैनी , गणेश सैनी , अश्विन मीणा , उज्जवल जांगिड , गौरव खंडेलवाल , अशोक प्रजापति , अरमान पंचोली आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।