जयपुर:गुलाबी नगरी के किशनपोल बाजार स्थित झलानिंयों का रास्ता में विराजमान ऐतिहासिक श्री दिगम्बर जैन मंदिर जी, जोबनेर में तृतीय वार्षिकोत्सव का भव्य शुभारंभ हो गया है। 16 मई शनिवार से शुरू हुआ यह दो दिवसीय उत्सव 17 मई रविवार तक पूरी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
यह ऐतिहासिक मंदिर सन 1727 में जयपुर की स्थापना के समय ही निर्मित हुआ था, जो अपनी स्वर्णजड़ित कलात्मकता और सुंदर चित्रकारी के लिए प्रसिद्ध है।आदि एंड पार्टी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु-उत्सव के पहले दिन, शनिवार शाम को मंदिर परिसर पूरी तरह भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। शाम 7:00 बजे से 108 दीपों से भगवान शांतिनाथ की महाआरती उतारी गई। इसके बाद रात 7:30 बजे से सुप्रसिद्ध आदि एंड पार्टी के संगीतकारों द्वारा मधुर धुनों के साथ भक्तामर पाठ की 48 दीपों की महाअर्चना कराई गई।
संगीतमय भजनों पर झूमते हुए जैन समाज के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने इस भव्य दीप आराधना में हिस्सा लिया।रविवार को प्रतिष्ठाचार्य रमेश चंद जैन कराएंगे महापूजन-वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन (17 मई, रविवार) को होने वाले सभी मुख्य धार्मिक विधान विख्यात प्रतिष्ठाचार्य रमेश चंद जैन के पावन सानिध्य और कुशल निर्देशन में संपन्न कराए जाएंगे। मंदिर प्रबंध समिति के अनुसार रविवार का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:
सुबह 6:30 बजे: भगवान का मंगल अभिषेक एवं शांतिधारा।
सुबह 8:00 बजे: भव्य झंडारोहण (ध्वजारोहण) की रस्म।
सुबह 8:10 बजे: दीप प्रज्वलन।
सुबह 8:15 बजे: प्रतिष्ठाचार्य रमेश चंद जैन द्वारा मूलनायक श्री 1008 शांतिनाथ भगवान का विशेष शांतिनाथ विधान एवं महापूजन।
दोपहर 12:15 बजे से: सभी पधारे हुए श्रद्धालुओं के लिए भव्य वात्सल्य भोज (महाप्रसाद) का आयोजन।प्रबंध समिति ने जयपुर के सभी धर्मानुरागी बंधुओं से अपील की है कि वे रविवार को होने वाले इस भव्य विधान में समय पर पधारकर धर्म लाभ उठाएं।