दैनिक सम्राट संवाददाता
बेंगलुरू (दलपतसिंह भायल)। बीवाईविजयेंद्र ने द आर्ट ऑफ लिविंग फॉउंडेशन का दौरा कर संस्थापक श्री श्री रवि शंकर को उनके 70वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। द आर्ट ऑफ लिविंग की स्थापना वर्ष 1981 में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर द्वारा की गई थी। यह एक वैश्विक, गैर-लाभकारी एवं मानवीय संगठन है, जो विश्वभर में योग, ध्यान और सेवा गतिविधियों के माध्यम से कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर विधायक रू. कृष्णप्पा, बेंगलुरु उत्तरा जिला अध्यक्ष एस. हरीश, रैथा मोर्चा के स्टेट वाइस प्रेसिडेंट रुद्रेश, स्टेट मीडिया को-कन्वीनर प्रशांत केडेनजी सहित कई नेता उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि हाल ही में नरेंद्र मोदी ने भी बेंगलुरु प्रवास के दौरान आर्ट ऑफ़ लिविंग संगठन का दौरा कर गुरुदेव श्री श्री रविशंकर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं
विजयेंद्र ने गुरुदेव श्री श्री रविशंकर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं
विजयेंद्र ने गुरुदेव श्री श्री रविशंकर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं