भाजपा, विधायक प्रत्याशी चन्द्रमोहन मीना: महात्मा गांधी खेल स्टेडियम के कायाकल्प को लेकर बस्सी उपखंड अधिकारी के द्वारा रिपोर्ट तैयार कर खेल मंत्री को प्रस्ताव भेज दिया है, बस्सी वासियों को स्टेडियम के विकास कार्यों को लेकर जल्द खुशखबरी मिलेगी
"दैनिक सम्राट" अखबार ने प्रमुखता से उजागर किया था मामला...
बस्सी (डी.सी.बेनिवाल)।
सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे महात्मा गांधी खेल स्टेडियम बिराजपुरा बस्सी के कायाकल्प को लेकर कोच-खिलाड़ियो ने एकजुट होकर स्थानीय विधायक लक्ष्मण मीना एंव बस्सी उपखण्ड अधिकारी की अनुपस्थिति पर तहसीलदार रमेश चन्द मीना को ज्ञापन दिया। गौरतलब है कि दैनिक सम्राट अखबार ने रविवार, 19 अप्रैल 2026 को 'खेल का मंदिर' बना 'नशेड़ियों का अड्डा' नामक शीर्षक समाचार प्रकाशित कर प्रमुखता से मामला उजागर किया था। मामले को संज्ञान लेते हुए पूर्व शारीरिक शिक्षक कमलेश कुमार शर्मा एंव कोच करण योगी के नेतृत्व में किशोर जाट रग्बी कोच रामलाल फिजिकल ट्रेनर अशोक, अनिल, राम, दीपक, कालूराम, बाबू, नीलम सैनी, कविता गुर्जर, रोशनी मीना, मंजू मीणा समेत अन्य कई विद्यार्थीयों ने ज्ञापन दिया।
महात्मा गांधी खेल स्टेडियम बिराजपुरा, बस्सी के विकास कार्यों को लेकर विधायको का जवाब :-
कांग्रेस पार्टी के स्थानीय विधायक लक्ष्मण मीना ने स्टेडियम के कायाकल्प को लेकर कहा कि लोगों ने मुझे ज्ञापन दिया है। लेकिन जो बीजेपी से चुनाव लड़ा है बस्सी से उसको दो ज्ञापन। अभी हमारी सरकार नहीं है। उन्होंने कहा कि महात्मां गांधी खेल स्टेडियम में एक करोड़ रूपए खर्च हो तब कायाकल्प होगा। हमारी सरकार आने दो।
भाजपा विधायक प्रत्याशी चन्द्रमोहन मीना ने कहा कि महात्मां गांधी खेल स्टेडियम के कायाकल्प को लेकर बस्सी उपखंड अधिकारी डॉ. गरीमा शर्मा के द्वारा महात्मा गांधी खेल स्टेडियम बिराजपुरा बस्सी के विकास को लेकर रिपोर्ट तैयार करके खेल मंत्री को प्रस्ताव भेज दिया है। बस्सी वासियों को स्टेडियम के विकास कार्यों के कायाकल्प को लेकर जल्द ही खुशखबरी मिलेगी।