Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
19 अप्रैल 2026
Epaper

फूड पॉयजनिंग की सूचना पर नई कोठी की ढ़ाणी, ईसरवाला बस्सी पहुंची टीम

फूड पॉयजनिंग की सूचना पर नई कोठी की ढ़ाणी, ईसरवाला बस्सी पहुंची टीम
फूड पॉयजनिंग की सूचना पर नई कोठी की ढ़ाणी, ईसरवाला बस्सी पहुंची टीम

मावा और दूध के 10 नमूने लिए, बर्फी, रसगुल्लों को करवाया नष्ट
दैनिक सम्राट संवाददाता
बस्सी (डी.सी.बेनिवाल)।
शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के अंतर्गत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान डॉ. टी शुभमंगला के निर्देश पर  सीएमएचओ जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल के साथ फूड सेफ्टी टीम ने फूड पॉयजनिंग की सूचना पर नई कोठी की ढाणी, ईसरवाला तहसील बस्सी पहुंची। डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि ग्रामीण बुद्धाराम सैनी के यहां लगन टीका का कार्यक्रम था। जिसमें लगभग 800 लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई थी। जिसमें मिश्री मावा, बर्फी, रसगुल्ला, दही, रायता, लड्डू, पूड़ी, नमकीन, आलू मटर की सब्जी तैयार की गई थी। खाना खाने के बाद लोगों की तबीयत खराब हो गई। मावा चीथवाडी मंडी स्थित लालाराम शर्मा की मावा भट्टी से 100 किलो मावा रुपए 240 प्रति किलो की रेट पर सप्लाई किया गया था।
फूड पॉयजनिंग की शिकायत पर मिलावट का अंदेशा होने से कार्यक्रम स्थल से मिश्री मावा, बर्फी एवं अन्य खाद्य सामग्री के नमूने जांच हेतु लिए गये। मौके पर बचे हुए लगभग 35 किलो बर्फी एवं पूड़ी, ब्रेड पकौड़े, मिर्ची बड़े, रसगुल्ले आदि को नष्ट करवाया गया। साथ ही सीएमएचओ जयपुर प्रथम को उनके क्षेत्र में स्थित चीथवाडी के  लालाराम की भट्टी से मावा सप्लाई किए जाने की सूचना दी गई।
आखा तीज के बड़े सावे को देखते हुए फूड सेफ्टी टीम ने बस्सी क्षेत्र के आसपास स्थित मावा भ_ियों का सघन निरीक्षण करते हुए मावा, मिश्री मावा और दूध के नमूने लिए।
टीम ने यहां की कार्रवाई: अखेपुरा स्थित मैसर्स राधागोविंद मावा भंडार एवं मैसर्स गणेश मावा भंडार से मावा के नमूने लिए। मैसर्स राधा कृष्णा ब्रांड मावा उद्योग से मिश्री मावा एवं दूध के नमूने लिए। बस्सी सांभरिया रोड़ स्थित मैसर्स बालाजी मावा भंडार से मावा का नमूना लिया। हिंगोनिया से मैसर्स नारायण मावा वाले से मावा और दूध के नमूने लिए। इस दौरान टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील चोटवानी, विनोद थारवान एवं राजेश नागर शामिल रहे।