Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
19 अप्रैल 2026
Epaper

ईरान ने ट्रंप पर आरोप लगाते हुए फिर से होर्मुज को बंद किया, कहा- सीजफायर डील तोड़ी गई

ईरान ने ट्रंप पर आरोप लगाते हुए फिर से होर्मुज को बंद किया, कहा- सीजफायर डील तोड़ी गई
ईरान ने ट्रंप पर आरोप लगाते हुए फिर से होर्मुज को बंद किया, कहा- सीजफायर डील तोड़ी गई

ईरान ने फिर से होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया है। इसे शुक्रवार को खोला गया था, लेकिन अब इस समुद्री रास्ते पर पाबंदियां लगा दी गई हैं।

ईरान ने कहा कि अमेरिका से बातचीत के बाद उसने भरोसे में आकर कुछ तेल और माल ले जाने वाले जहाजों को गुजरने दिया था। लेकिन अमेरिका ने अपने वादे नहीं निभाए और नाकेबंदी के बहाने जहाजों के साथ सख्ती की।

ईरान ने कहा कि यह सीजफायर डील का उल्लंघन है, इसलिए अब होर्मुज से जहाजों की आवाजाही पूरी तरह सेना के कंट्रोल में होगी। ईरान ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक अमेरिका उसके बंदरगाहों पर लगी नाकेबंदी नहीं हटाता, तब तक वह होर्मुज से जहाजों को गुजरने नहीं देगा।

अमेरिका ने होर्मुज से नाकेबंदी हटाने से इनकार कर दिया है। ट्रम्प का कहना है कि जब तक ईरान अमेरिका के साथ समझौता नहीं करता, तब तक यह जारी रहेगी।

ट्रम्प ने यह भी कहा कि अमेरिका हर हालत में ईरान के पास मौजूद एनरिच्ड यूरेनियम लेकर रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर बातचीत से समझौता नहीं हुआ, तो यह काम और सख्त तरीके से भी किया जा सकता है।

दोबारा बातचीत: अमेरिका और ईरान की टीमें सोमवार को फिर से पाकिस्तान में बातचीत कर सकती हैं। हालांकि दोनों पक्षों ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।

होर्मुज स्ट्रेट बंद: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया। आरोप लगाया कि अमेरिका सीजफायर समझौते का ठीक से पालन नहीं कर रहा।

अमेरिका ने रिजर्व से 2.6 करोड़ बैरल तेल निकाला: अमेरिका ने अपने इमरजेंसी ऑयल स्टोरेज से करीब 2.6 करोड़ बैरल तेल निकालकर 9 कंपनियों को दे दिया है।

अमेरिकी नाकेबंदी जारी: ट्रम्प ने कहा कि ईरान के साथ समझौते में अब कोई बड़ी अड़चन नहीं बची है, हालांकि डील पूरी होने तक नौसैनिक नाकेबंदी जारी रहेगी।

घर वापसी: इजराइल और लेबनान के बीच सीजफायर लागू होने के बाद लेबनान में हजारों लोग अपने घरों की ओर लौटने लगे हैं।

ईरान पर US का समुद्री ब्लॉकेड जारी: CENTCOM बोला- 23 जहाज लौटाए, अरब सागर में गश्त तेज

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा है कि वह ईरान के बंदरगाहों और तटीय इलाकों पर अपना समुद्री ब्लॉकेड लगातार लागू रखे हुए है।

CENTCOM के मुताबिक, इस अभियान के तहत अब तक 23 जहाजों को वापस लौटाया जा चुका है, जिन्होंने अमेरिकी निर्देशों का पालन किया। ब्लॉकेड को लागू करने के लिए अमेरिकी युद्धपोत USS Canberra अरब सागर में गश्त कर रहा है।

वहीं, ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने इस कदम को सीजफायर समझौते का उल्लंघन बताया है। ईरान का कहना है कि अमे