दैनिक सम्राट संवाददाता
भीनमाल (विक्रम राठी) आगामी 22 अप्रैल को होने वाले बार कौंसिल ऑफ राजस्थान के चुनावों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया के लिए भीनमाल के वरिष्ठ अधिवक्ता सैयद अजमत अली को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बार कौंसिल ऑफ राजस्थान, जोधपुर द्वारा यह नियुक्ति की गई है। चुनाव को सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाने के लिए कोर्ट स्टाफ में चेलाराम (रीडर) और बाबूराम (सहायक) को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के उद्देश्य से उपखंड अधिकारी, भीनमाल को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है, जो पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।
249 में से 192 मतदाता करेंगे मतदान: चुनाव अधिकारी सैयद अजमत अली के अनुसार, भीनमाल बार एसोसिएशन में कुल 249 अधिवक्ता पंजीकृत हैं, लेकिन बार कौंसिल चुनाव में 192 मतदाता ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
23 सदस्यों का होगा चयन, महिलाओं के लिए आरक्षण: इस चुनाव के माध्यम से बार कौंसिल के कुल 23 सदस्यों का चयन किया जाएगा, जिसमें 4 महिला सदस्यों का चुना जाना अनिवार्य है। इसके अलावा 2 सदस्यों को मनोनीत किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक लगातार चलेगी।
भीनमाल के वरिष्ठ अधिवक्ता सैयद अजमत अली बने चुनाव अधिकारी, 22 अप्रैल को होंगे बार कौंसिल चुनाव
भीनमाल के वरिष्ठ अधिवक्ता सैयद अजमत अली बने चुनाव अधिकारी, 22 अप्रैल को होंगे बार कौंसिल चुनाव