दैनिक सम्राट संवाददाता
बेंगलुरू/वेलूर (दलपतसिंह भायल)। तिरुवल्लूर जिले के तिरुतनी विधानसभा क्षेत्र में एआईएडीएमके उम्मीदवार जी. हरि ने वार्ड संख्या चार में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर चुनावी माहौल को गर्म कर दिया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर जनता से मुलाकात की और पार्टी के चुनाव चिन्ह दो पत्ती के समर्थन में मतदान करने की अपील की।
चुनावी प्रचार के दौरान जी. हरि ने डीएमके सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह से विफल हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि छोटे सरकारी अधिकारियों से लेकर बड़े नेताओं तक भ्रष्टाचार व्याप्त है, जिससे आम जनता परेशान है।
इस अवसर पर एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम भी देखने को मिला, जब नगर निगम सचिव एवं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष टी. सौंदराजन के नेतृत्व में डीएमके के वार्ड-4 प्रतिनिधि रमेश, पीएलओ गोविंदराज, शिव गोविंदस्वामी समेत 20 से अधिक कार्यकर्ताओं ने एआईएडीएमके का दामन थाम लिया। इससे क्षेत्र में एआईएडीएमके को मजबूती मिलने की बात कही जा रही है।
प्रचार अभियान में निगम सचिव ए. शंकर, वार्ड प्रतिनिधि के.पी. मणिकंडन, अन्ना ट्रेड यूनियन के जिला सचिव वी. कुप्पुस्वामी, प्रतिनिधि भास्कर, सचिव सरवनन सहित 100 से अधिक एआईएडीएमके कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल रहे।
तिरुतनी विधानसभा क्षेत्र में एआईएडीएमके प्रत्याशी का जोरदार चुनाव प्रचार
तिरुतनी विधानसभा क्षेत्र में एआईएडीएमके प्रत्याशी का जोरदार चुनाव प्रचार