11 दिन में पेट्रोल 7.40 और डीजल 7.52 रुपए तक महंगा हो चुका, आगे और भी बढ़ सकते हैं दाम
दैनिक सम्राट संवाददाता
नई दिल्ली। तेल कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल 2.61 प्रति लीटर और डीजल 2.71 प्रति लीटर महंगा कर दिया है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.12 और डीजल की कीमत 95.20 हो गई है। 11 दिन में पेट्रोल 7.40 रुपए और डीजल 7.52 रुपए तक महंगा हो चुका है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आने वाले दिनों और भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अनुसार, जयपुर में पेट्रोल की कीमतें 2.82 और डीजल में 2.73 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। जयपुर में पेट्रोल की कीमत अब 109.84 से बढक़र 112.66 और डीजल की कीमत 95.05 से बढक़र 97.78 रुपए प्रति लीटर हो गई है।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्यों हुई बढ़ोतरी?
इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव है। ईरान और अमेरिका की जंग शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर थे, जो अब बढक़र 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं। क्रूड की कीमतें बढऩे से तेल कंपनियां दबाव में थीं। इसलिए कंपनियों ने घाटे की भरपाई के लिए यह कदम उठाया है। अगर कच्चे तेल की कीमतों में लंबे समय तक तेजी बनी रहती है तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें और भी बढ़ाई जा सकती हैं।
अन्य चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं
मालभाड़ा बढ़ेगा: ट्रक और टेम्पो का किराया बढ़ जाएगा, जिससे दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियां, फल और राशन महंगे हो जाएंगे। खेती की लागत: ट्रैक्टर और पंपिंग सेट चलाने के लिए किसानों को ज्यादा खर्च करना होगा, जिससे अनाज की लागत बढ़ेगी। बस-ऑटो का किराया: सार्वजनिक परिवहन और स्कूल बसों के किराए में भी इजाफा देखने को मिल सकता है।
फिर बढ़े दाम: पेट्रोल 2.61 और डीजल 2.71 प्रति लीटर महंगा
फिर बढ़े दाम: पेट्रोल 2.61 और डीजल 2.71 प्रति लीटर महंगा