Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
18 अप्रैल 2026
Epaper

हाली अमावस्या पर संतोषी माता मंदिर में दिखे शुभ संकेत, अच्छी बारिश की उम्मीद

हाली अमावस्या पर संतोषी माता मंदिर में दिखे शुभ संकेत, अच्छी बारिश की उम्मीद
हाली अमावस्या पर संतोषी माता मंदिर में दिखे शुभ संकेत, अच्छी बारिश की उम्मीद

दैनिक सम्राट संवाददाता
भीनमाल (विक्रम राठी)। शहर के क्षेमंकरी माताजी रोड स्थित संतोषी माता मंदिर में हाली अमावस्या के अवसर पर पारंपरिक विधि से शगुन देखने की परंपरा निभाई गई। शुक्रवार को आयोजित इस विशेष पूजा-अर्चना के दौरान लोगों ने अच्छी बारिश की कामना के साथ शगुन देखे, जिनमें इस वर्ष अच्छे मानसून के संकेत मिले हैं।
धोराढाल स्थित मंदिर परिसर में ग्रामीणों द्वारा लगभग दो घंटे तक विशेष पूजा-अर्चना की गई। परंपरा के अनुसार मिट्टी के सात लोटों में जल भरकर ‘तणियां’ प्रथा के तहत शगुन देखे गए। मान्यता के अनुसार इस विधि से वर्षा के अनुमान लगाए जाते हैं, जिसमें इस बार अच्छी बारिश होने के संकेत प्राप्त हुए।
ग्रामीण कलाराम चौहान ने बताया कि वैशाख हाली अमावस्या पर वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार भीनमाल सहित आसपास के गांवों में शगुन देखने की परंपरा आज भी जारी है। इस बार मिले संकेतों से किसानों और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है तथा अच्छे फसल सीजन की उम्मीद जगी है।
इस अवसर पर भगवानाराम चौहान, मांगीलाल माली, ओखाराम माली, गणपतलाल चौहान, चोपाराम चौहान, जुगराज चौहान, माधाराम, तगाराम, राजाराम, बगदाराम, गोरखाराम, गौतम, मसराराम, गणेश सहित विभिन्न मोहल्लों के अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।