Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
18 अप्रैल 2026
Epaper

हाली अमावस्या पर देखे शगुन, अच्छे जमाने के मिले संकेत

हाली अमावस्या पर देखे शगुन, अच्छे जमाने के मिले संकेत
हाली अमावस्या पर देखे शगुन, अच्छे जमाने के मिले संकेत

दैनिक सम्राट संवाददाता
सियाणा (रामसिंह महेचा)।
निकटवर्ती गांव  नारणावास में  हाली अमावस्या के अवसर पर नारणावास क्षेत्र के किसानों ने परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार शगुन देखकर वर्षभर की खुशहाली और अच्छी बारिश के संकेत प्राप्त किए। शुक्रवार को नया नारणावास में जागनाथ मठ के महंत महेंद्र भारती एवं समाजसेवी रूप सिंह राठौड़ के सानिध्य में किसानों व ग्रामीणों की बैठक आयोजित हुई।
परंपरा के अनुसार थाल में सात प्रकार के धान रखकर वर्ष का शगुन देखा गया। थाल में रखे अनाजों में सबसे पहले बाजरी पर, उसके बाद मूंग, ग्वार एवं तिल के दानों पर मखी बैठी। ग्रामीण मान्यता के अनुसार यह इन फसलों की अच्छी पैदावार, समय पर वर्षा तथा समृद्धि के शुभ संकेत माने जाते हैं।
शगुन में सकारात्मक संकेत मिलने पर ग्रामीणों ने वर्षभर सुख-समृद्धि और उत्तम मानसून की कामना की। समाजसेवी रूप सिंह राठौड़ ने कहा कि हाली अमावस्या पर शगुन देखने की यह परंपरा सदियों पुरानी है, जो किसानों की आस्था और प्रकृति से जुड़ाव का प्रतीक है। इस बार मिले शुभ संकेतों से किसानों में बेहतर मानसून और अच्छी फसल की नई उम्मीद जगी है।
इस अवसर पर जोग सिंह, भगवत सिंह, खुशाल सिंह, धुक सिंह, ईश्वर सिंह, मदन सिंह, जय सिंह फौजी, गजे सिंह, रूप सिंह परमार, उक सिंह परमार, जेठू सिंह परमार, नरपत सिंह, भीकाराम देवासी, जबर सिंह, ऐलम सिंह, सोब सिंह, मोहबत सिंह, मंगल सिंह दहिया, राण सिंह परमार, जोरावर सिंह, राजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, हरिराम सेन, पदमपुरी, ईश्वर सिंह धवला, भूबूत सिंह परमार, केसा राम, नारायण सिंह, दुदाराम मेघवाल, कसना राम, पीपाराम सरगरा, पोला राम, चुन्नीलाल भील सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।