Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
18 अप्रैल 2026
Epaper

भीनमाल में भगवान परशुराम जन्मोत्सव 19 अप्रैल को, तैयारियां जोरों पर

भीनमाल में भगवान परशुराम जन्मोत्सव 19 अप्रैल को, तैयारियां जोरों पर
भीनमाल में भगवान परशुराम जन्मोत्सव 19 अप्रैल को, तैयारियां जोरों पर

दैनिक सम्राट संवाददाता
भीनमाल (विक्रम राठी)।
भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। आगामी 19 अप्रैल को आयोजित होने वाले जन्मोत्सव को भव्य और व्यवस्थित रूप से मनाने के उद्देश्य से गुरुवार सायं आदर्श नगर कॉलोनी स्थित अद्र्धनारीश्वर महादेव मंदिर में ब्राह्मण समाज की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जन्मोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए परशुराम चौक पर साज-सज्जा, स्वच्छता व्यवस्था, चौक के आकर्षक श्रृंगार तथा भगवान की पूजा-अर्चना व आरती के सुचारू आयोजन पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश कुमार दवे ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान परशुराम का जन्मोत्सव समस्त ब्राह्मण संगठनों, संस्थाओं एवं समाज के सामूहिक सहयोग से ही भव्य रूप में मनाया जाना चाहिए। उन्होंने सभी समाजबंधुओं से अपील की कि कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान दें, ताकि अधिक से अधिक लोग इस आयोजन से जुड़ सकें।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 19 अप्रैल, रविवार को प्रात: 8 बजे सभी श्रद्धालु भगवान परशुराम चौक, आदर्श नगर में एकत्रित होकर आयोजन को सफल बनाएं।
इस दौरान श्यामसुंदर शर्मा, मानाराम राजपुरोहित (जुंजाणी), वासुदेव अवस्थी, नन्दकिशोर त्रिवेदी, मीठालाल व्यास, नन्दकिशोर वैष्णव, जेठाराम गौड़, नरोतम त्रिवेदी, राजेन्द्र वैष्णव, प्रशांत त्रिवेदी, महेन्द्र शर्मा, रतन दवे, मनीष ठाकुर सहित कई समाजबंधु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।