Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
18 अप्रैल 2026
Epaper

जिले की 8 तहसील, नगरपरिषद् धौलपुर एवं 6 नगरपालिकाओं में चलेगा अभियान

जिले की 8 तहसील, नगरपरिषद् धौलपुर एवं 6 नगरपालिकाओं में चलेगा अभियान
जिले की 8 तहसील, नगरपरिषद् धौलपुर एवं 6 नगरपालिकाओं में चलेगा अभियान

2014 प्रगणक एवं 335 पर्यवेक्षक घर-घर जाकर जुटाएंगे डेटा
दैनिक सम्राट संवाददाता
धौलपुर
। देश के भविष्य और विकास की योजनाओं का आधार बनने वाली जनगणना-2027 की तैयारियां जिले में तेज हो गई हैं। जिला कलक्टर श्रीनिधि बी. टी. के निर्देशन में जिले में यह अभियान 1 मई से प्रारंभ किया जाएगा। जनगणना के प्रथम चरण में नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा दी जाएगी, जिसके अंतर्गत वे ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। यह व्यवस्था पूरी तरह डिजिटल होगी, जिससे प्रक्रिया सरल और पारदर्शी बनेगी।
जिले में जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। इसके तहत लगभग 2014 प्रगणक एवं 335 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं, जो जिले के सभी गांवों एवं नगरीय क्षेत्रों में घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे।
मकानों की सूचीकरण व स्व-गणना का चरण: जनगणना के प्रथम चरण में जिले के सभी गांवों एवं शहरों में मकानों की सूचीकरण की जाएगी। इसके बाद 1 मई से 15 मई तक स्व-गणना का कार्य चलेगा, जिसमें नागरिक स्वयं पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। जो नागरिक स्वयं ऑनलाइन जानकारी दर्ज नहीं कर पाएंगे, उनके लिए प्रगणक घर-घर जाकर आवश्यक विवरण एकत्र करेंगे।
डेटा पूरी तरह रहेगा गोपनीय जिला कलक्टर ने बताया कि जनगणना के दौरान एकत्र की गई सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। किसी भी व्यक्ति की व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाएगी और इसका उपयोग केवल सरकारी योजनाओं के निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए किया जाएगा।
उप जिला जनगणना अधिकारी एवं उप निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग राजेश कुमार ने बताया कि जिले में कुल 15 चार्ज क्षेत्रों में इस कार्य को सम्पन्न कराने के लिये प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। अभियान के लिये 46 फील्ड ट्रेनर्स एवं लगभग 2014 प्रगणक एवं 335 सुपरवाइजर नियुक्त किये गये हैं। जो लोग स्व-गणना नहीं कर पायेगे, उनके घर 16 मई से 14 जून 2026 तक गणनाकर्मी पहुंचेगे।