डीएसटी टीम एवं थाना राजाखेड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही कर प्रतिबंधित चम्बल बजरी से भरे 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है
दैनिक सम्राट संवाददाता
धौलपुर। पुलिस थाना राजाखेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत समौना के पास चम्बल घाट पर रात्रि के दौरान विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। डीएसटी टीम ने मुकेश कुमार, सहायक उप निरीक्षक के नेतृत्व में रात्रि के दौरान लगभग 8 से 10 किलोमीटर तक चम्बल के बीहड़ों में पैदल चलकर कार्रवाई को दिया अंजाम। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की पालना में प्रतिबंधित चम्बल बजरी खनन एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहनों एवं मशीनों को केवल जुर्माना लगाकर छोडऩे पर रोक लगाए जाने के बाद जिले में यह पहली बड़ी कार्रवाई है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में जिले में प्रतिबंधित चम्बल बजरी खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में डीएसटी टीम एवं थाना राजाखेड़ा पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए समौना क्षेत्र के चम्बल घाट पर दबिश दी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के सुपरविजन में उक्त कार्रवाई डीएसटी टीम के मुकेश कुमार, सहायक उप निरीक्षक के नेतृत्व में अंजाम दी गई, जिसमें पुलिस टीम ने रात्रि के दौरान लगभग 8 से 10 किलोमीटर तक चम्बल के बीहड़ों में पैदल चलकर कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम को प्रतिबंधित चम्बल बजरी से भरे हुए 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर पाए गए, जिन्हें जब्त किया गया तथा एक आरोपी सुनील पुत्र वृंदावन जाति ब्राह्मण उम्र 38 साल निवासी समौना थाना राजाखेड़ा जिला धौलपुर को भी गिरफ्तार किया गया। थाना राजाखेड़ा पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर जब्त किए गए उक्त 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली के विरुद्ध रजिस्ट्रेशन कैंसिल एवं राजसात करने की कार्रवाई एवं अन्य आरोपियों की तलाश भी प्रारंभ कर दी गई है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की पालना में प्रतिबंधित चम्बल बजरी खनन एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहनों एवं मशीनों को केवल जुर्माना लगाकर छोडऩे पर रोक लगाए जाने के बाद जिले में यह पहली बड़ी कार्रवाई है।
पुलिस की कार्रवाई में डीएसटी टीम के मुकेश कुमार सहायक उप निरीक्षक एवं कानिस्टेबलगण रामसहाय, गजेन्द्र सिंह, रिंकू पाल, भागीरथ, ईशु जैन, देवेन्द्र, कानि. चालकगण ललित कुमार व देवेन्द्र कुमार एवं पुलिस थाना राजाखेड़ा के भीम सिंह उपनिरीक्षक, लेखराज सहायक उप निरीक्षक, देवेन्द्र सिंह हैंड कानि सहित अन्य पुलिस स्टाफ शामिल रहें।
जिले में प्रतिबंधित चम्बल सेंचुरी एरिया से बजरी खनन एवं परिवहन पर पुलिस की सख्ती जारी
जिले में प्रतिबंधित चम्बल सेंचुरी एरिया से बजरी खनन एवं परिवहन पर पुलिस की सख्ती जारी