Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
17 मई 2026
Epaper

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के 100 लाभार्थियों को निशुल्क  बांटे इंडेक्शन चूल्हे

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के 100 लाभार्थियों को निशुल्क  बांटे इंडेक्शन चूल्हे
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के 100 लाभार्थियों को निशुल्क  बांटे इंडेक्शन चूल्हे

सहायक अभियंता कार्यालय में शिविर लगाकर बिजली उपभोक्ताओं को किया सोलर लगवाने के लिए प्रेरित

दैनिक सम्राट संवाददाता
हिण्डौन सिटी (ओमप्रकाश सुमन)।
जयपुर डिस्कॉम की ओर से प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत घरेलू सोलर कनेक्शन लगवाने वाले चयनित उपभोक्ताओं को शनिवार को निशुल्क इंडेक्शन चूल्हों का वितरण किया। 
बयाना मार्ग पर जाट की सराय स्थित विद्युत निगम कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बिजली उपभोक्ताओं को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना के बारे में जानकारी देकर सोलर लगवाने के लिए भी प्रेरित किया गया। 
जयपुर डिस्कॉम हिंडौन के सहायक अभियंता (शहरी) अरविन्द कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना के तहत अपने घरों पर सोलर लगवाने वाले प्रथम चरण में चयनित 100 उपभोक्ताओं को सरकार की ओर से निशुल्क इंडेक्शन चूल्हे दिए जा रहे हैं। इनका वितरण सहायक अभियंता कार्यालय में शिविर लगाकर शनिवार से प्रारंभ किया गया। पूर्व सूचना के अनुसार चयनित उपभोक्ता शिविर स्थल पर पहुंचे, जिन्हें सरकार की ओर से निशुल्क इंडेक्शन चूल्हों का वितरण किया गया। इस दौरान 150 यूनिट निशुल्क बिजली योजना के पंजीकरण का कार्य भी किया गया।