Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
8 अप्रैल 2026
Epaper

Dhurandhar 2 ने तोड़ा 'दंगल' का रिकॉर्ड, Box Office पर ऐतिहासिक कमाई कर बनी नंबर 1, सबसे तेज 1600 करोड़ रुपये कमाने का रिकॉर्ड

नई दिल्ली। रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर की डायरेक्ट की हुई धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के दिन से तहलका मचा रही है। फिल्म ने अब तक अपने नाम कई रिकॉर्ड्स कर लिए हैं। अभी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर तीन हफ्ते ही हुए हैं और यह 1600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। लेकिन दंगल का रिकॉर्ड इसने कैसे तोड़ा आइए जानते हैं।

'धुरंधर 2' ने तोड़ा दंगल का ये रिकॉर्ड

साल 2016 में रिलीज हुई दंगल (Dangal) दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। वर्ल्डवाइड 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करके यह स्पोर्ट्स ड्रामा (Sports Drama) नंबर वन बनी हुई है।

इस बीच 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) ने इसका एक रिकॉर्ड तोड़ दिया है सबसे तेज 1600 करोड़ रुपये कमाने का रिकॉर्ड। 'दंगल' ने यह आंकड़ा लगभग 25 दिनों में अचीव किया था। वहीं 'बाहुबली 2' (Baahubali 2) ने लगभग 28 दिनों में। इस तरह 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) ने 18 दिनों में यह आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है।