Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
8 अप्रैल 2026
Epaper

बारिश भी हुई ‘धुरंधर’, तेज हवाओं के साथ गिर रहे ओले, फसलों को हुआ नुकसान

राजस्थान में नए वेदर सिस्टम के कारण जयपुर सहित 10 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। नागौर में तूफानी बारिश हुई। जैसलमेर के रामदेवरा में बरसात का पानी दुकानों में घुस गया। नागौर-टोंक में ओले भी गिरे।

आंधी-बारिश की चेतावनी के कारण नागौर की दो मंडी में आज छुट्‌टी रही। जयपुर, फलोदी, बीकानेर सहित कई जिलों में फसलों को भी नुकसान हुआ है।

मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 8 अप्रैल को भी इस सिस्टम का असर रहेगा। वहीं, 9 अप्रैल से मौसम साफ रहने की संभावना है।

रेगिस्तानी जिलों में तेज बरसात

मौसम केंद्र जयपुर के अलर्ट के बीच मंगलवार सुबह से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई। बीकानेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर जिलों के कई इलाकों में तेज बारिश के कारण तापमान में गिरावट हुई है। इससे पहले यहां बिजली भी चमकी।

अब देखिए- राजस्थान में बदले मौसम के PHOTOS…

नागौर में तूफानी बारिश हुई। साथ में ओले भी गिरे।

जैसलमेर के रामदेवरा में बारिश का पानी दुकानों में घुस गया।

टोंक के नासिरदा के थांवला गांव में मंगलवार दोपहर अंधड़ से सड़क पर गिरा पेड़।

टोंक के नासिरदा के रामथला गांव में मंगलवार दोपहर बारिश के साथ ओले भी गिरे।

जयपुर जिले में लगातार बारिश से कई गांवों में गेहूं की फसल खराब। किसान बोले- 6 महीने की मेहनत खराब।

अजमेर शहर सुबह से रिमझिम बरसात हो रही है। यहां तापमान में भी गिरावट हुई है।

जैसलमेर के चांधन में मंगलवार सुबह तेज बरसात हुई। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट महसूस हुई।

जोधपुर के तिंवरी में मंगलवार सुबह करीब एक घंटे तक तेज बरसात हुई है। शहर के कई हिस्सों में जल जमाव भी हो गया।

शेखावाटी के कई जिलों में सुबह बरसात हुई। सीकर शहर में बरसात के कारण मौसम बदल गया है।

नागौर जिले के चुई गांव में मंगलवार सुबह करीब 5 बजे चने के आकार के ओले गिरे।