Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
17 मई 2026
Epaper

भारतीय किसान संघ की जिला बैठक संपन्न, 10 सितंबर को कोटा में 20 हजार किसान भरेंगे हुंकार

भारतीय किसान संघ की जिला बैठक संपन्न, 10 सितंबर को कोटा में 20 हजार किसान भरेंगे हुंकार
भारतीय किसान संघ की जिला बैठक संपन्न, 10 सितंबर को कोटा में 20 हजार किसान भरेंगे हुंकार

दैनिक सम्राट संवाददाता
इटावा (ओमप्रकाश जगरोटिया)।
भारतीय किसान संघ कोटा जिला की महत्वपूर्ण बैठक बलदाऊ भवन, काला तालाव में जिलाध्यक्ष जगदीश कलमण्डा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं, संगठनात्मक गतिविधियों तथा आगामी किसान आंदोलन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। संघ पदाधिकारियों ने घोषणा की कि आगामी 10 सितंबर को कोटा में 20 हजार किसानों का विशाल हुंकार सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
सह जिला प्रचार प्रमुख उमाशंकर नागर ने बताया कि बैठक में कोटा जिला प्रभारी एवं प्रांत उपाध्यक्ष विक्रम सिंह सिरोहिया, संभाग अध्यक्ष गिरिराज चौधरी, प्रदेश महिला प्रमुख बहिन रमा शर्मा तथा प्रांत महिला प्रमुख बहिन रजनी धाकड़ का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
जिला मंत्री रुपनारायण यादव ने संगठन को मजबूत करने के लिए ग्राम समितियों की नियमित बैठकों एवं कार्यकर्ताओं की प्रवास योजना तैयार करने की जानकारी दी। बैठक में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद की धीमी प्रक्रिया पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सरकार से खरीद प्रक्रिया तेज करने तथा किसानों का सम्पूर्ण गेहूं खरीदने की मांग की गई।
जिला प्रभारी विक्रम सिंह सिरोहिया एवं संभाग अध्यक्ष गिरिराज चौधरी ने कहा कि आगामी खरीफ फसल की बुवाई को देखते हुए किसानों को उच्च गुणवत्ता का सोयाबीन बीज सस्ती दरों पर उपलब्ध कराया जाना चाहिए।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जगदीश कलमण्डा ने कहा कि किसान परिवार वर्षभर कठिन परिश्रम कर देश के अन्न भंडार भरता है, लेकिन सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को समय पर अनुदानित बीज, खाद, बिजली-पानी और फसलों का लाभकारी मूल्य नहीं मिल पा रहा है। 
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से खराब हुई फसलों का मुआवजा एवं आदान अनुदान राशि अब तक किसानों को नहीं मिली है। बरसात के दौरान खेतों में पानी भरने से खरीफ फसलें नष्ट हो जाती हैं, लेकिन जल निकासी की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है। इन सभी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में 10 सितंबर को कोटा में विशाल किसान हुंकार रैली आयोजित की जाएगी। 
बैठक में प्रदेश महिला प्रमुख रमा शर्मा ने पुष्कर-अजमेर में आयोजित होने वाले महिला अभ्यास वर्ग की जानकारी देते हुए मातृशक्ति से अधिक से अधिक संख्या में जुडऩे का आह्वान किया।
बैठक में संभाग सह मंत्री रमेश, जिला कोषाध्यक्ष देवीशंकर गोचर, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी जैन, बृजमोहन मीणा, जिला जैविक प्रमुख राजेन्द्र कुमार, जिला पर्यावरण प्रमुख अखिलेश दाधीच, संभाग विपणन प्रमुख मुकुट बिहारी, जिला गौसेवा प्रमुख कजोड़ी लाल मीणा, जिला सह मंत्री योगेन्द्र मेहता सहित दीगोद, सुल्तानपुर, लाड़पुरा, कोटा महानगर, कनवास, सांगोद, बपावर एवं इटावा पीपल्दा, खातोली सहित सभी तहसीलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।