Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
17 मई 2026
Epaper

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नीदरलैंड दौरा: कहा- नीदरलैंड और भारत की दोस्ती कमल-ट्यूलिप जैसी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नीदरलैंड दौरा: कहा- नीदरलैंड और भारत की दोस्ती कमल-ट्यूलिप जैसी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नीदरलैंड दौरा: कहा- नीदरलैंड और भारत की दोस्ती कमल-ट्यूलिप जैसी

मोदी बोले- आज की दुनिया नई चुनौतियों से जूझ रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नीदरलैंड दौरे पर हैं। उन्होंने द हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए दुनिया के मौजूदा हालात पर चिंता जताई।

मोदी ने कहा कि आज मानवता के सामने कई बड़ी चुनौतियां हैं। ये दशक आपदाओं का दशक बन गया है। दुनिया पहले कोरोना, फिर युद्ध और अब ऊर्जा संकट से जूझ रही है। अगर हालात नहीं बदले तो बीते कई दशकों के काम पर पानी फिर जाएगा और दुनिया की बहुत बड़ी आबादी गरीबी के दलदल में फंस जाएगी।

नीदरलैंड में भारतीय समुदाय ने भारत माता की जय के नारे लगाए

नीदरलैंड के हेग शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय लोगों को संबोधित किया। उनका भाषण खत्म होते ही वहां मौजूद लोगों ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।

कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। पूरे हॉल में तालियों और नारों की गूंज सुनाई दी।

नीदरलैंड के हेग शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय लोगों को संबोधित किया। उनका भाषण खत्म होते ही वहां मौजूद लोगों ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।

कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। पूरे हॉल में तालियों और नारों की गूंज सुनाई दी।

मोदी बोले- भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप देश

मोदी ने नीदरलैंड के हेग शहर में भारतीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का भारत बड़े सपने देख रहा है। उन्होंने कहा कि देश के युवा अब एआई और सेमीकंडक्टर यानी कंप्यूटर चिप बनाने जैसे क्षेत्रों में भारत को आगे ले जाना चाहते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत तेजी से बदल रहा है और तकनीक व डिजिटल क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है।

उन्होंने बताया कि भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप हब बन चुका है। देश के नए स्टार्टअप एआई, रक्षा और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में अच्छा काम कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने हाल ही में बड़ा एआई सम्मेलन आयोजित किया था। इससे पहले जी-20 सम्मेलन की मेजबानी भी सफलतापूर्वक की गई थी।

मोदी ने भारत-नीदरलैंड की दोस्ती को कमल-ट्यूलिप जैसा बताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और नीदरलैंड के रिश्तों की तुलना कमल और ट्यूलिप फूल से की। उन्होंने कहा कि जैसे नीदरलैंड पूरी दुनिया में ट्यूलिप फूलों के लिए मशहूर है, वैसे ही भारत कमल के लिए जाना जाता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कमल और ट्यूलिप दोनों हमें एक खास सीख देते हैं। चाहे जड़ें पानी में हों या मिट्टी में, असली ताकत और खूबसूरती अपनी जड़ों से ही मिलती है।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत और नीदरलैंड के संबंध भी इसी तरह मजबूत हैं और दोनों देश मिलकर आगे बढ़ रहे हैं।

PM बोले- नीदरलैंड यूरोप में भारत एंट्री का नैचुरल गेटवे बनेगा

पीएम ने कहा कि भारतीय बिजनेस के लिए यूरोप में एंट्री का नैचुरल गेटवे नीदरलैंड बनेगा। इस जर्नी में हमारा प्रवासी समुदाय भरोसेमंद ब्रिज बन सकता है। नीदरलैंड ट्यूलिप की धरती है। यहां के खूबसूरत फूल को देखने के लिए दुनिया से लोग आते हैं।

भारत में भी दुनिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन जम्मू कश्मीर में है। जिस तरह नीदरलैंड को ट्यूलिप के लिए जाना जाता है वैसे ही भारत कमल के लिए जाना जाता है।

ट्यूलिप और कमल दोनों फूल हमें बताते हैं कि जड़े जाहे पानी में हो या धरती पर अगर सही पोषण मिले तो सुंदरता भी मिलती है और मजबूती भी आ जाती है। यही भारत और नीदरलैंड के बीच पाटर्नरशिप का भी आधार है।

हमारे बीच दोस्ती की एक और कड़ी है, जिसकी उतनी चर्चा नहीं होती, खेल। हम दोनों देश खेल के क्षेत्र में बहुत कुछ मिलकर कर रहे। जैसे क्रिकेट में नीदरलैंड किक्रेट में भारतीय समुदाय का बहुत योगदान है।

मोदी बोले- आज की दुनिया नई चुनौतियों से जूझ रही

द हेग में अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि आज की दुनिया नई चुनौतियों से जूझ रही है। पहले कोरोना, फिर युद्ध और अब एनर्जी क्राइसिस है। ये दशक दुनिया के लिए आपदाओं का दशक बन गया है।

अगर ये नहीं बदला तो बीते अनेक दशकों के काम पर पानी फिर जाएगा। दुनिया की बहुत बड़ी आबादी गरीब हो जाएगी।

मोदी बोले- आगे बढ़ना है तो बड़े सपने देखने ही होंगे

मोदी ने कहा कि दुनिया का कोई भी देश हो अगर उसे आगे बढ़ना चाहता है, तो उसे बड़े सपने देखने ही होंगे। आज हमारा भारत भी बहुत बड़े सपने देख रहा है। आज देश कह रहा है हमें सिर्फ ट्रांसफॉर्मेशन नहीं चाहिए हमें बेस्ट चाहिए और बेस्ट ही नहीं हमें फास्टेस्ट चाहिए।

आज भारत का युवा आसमान छूना चाहता है, वो स्टार्टअप शुरू करना चाहता है। क्वालिटी प्रोडक्ट बनाना चाहता है। वो एआई और सेमीकंडक्टर की दुनिया में भारत का आगे ले जाना चाहता है। इसिलए ही भारत का स्टार्टअप इको सिस्टम लगातार हो रहा है।

अब हम दुनिया के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इको सिस्टिम वाले देश हैं। भारत चाहता है कि वह दुनिया का ग्रोथ इंज न बने।

नीदरलैंड के राज परिवार को जानिए

नीदरलैंड का राज परिवार यूरोप के सबसे पुराने शाही परिवारों में से एक माना जाता है। इसे 'हाउस ऑफ ऑरेंज-नासाउ' कहा जाता है। नीदरलैंड के मौजूदा राजा विलेम-अलेक्जेंडर हैं।

उन्होंने साल 2013 में अपनी मां क्वीन बीट्रिक्स के पद छोड़ने के बाद राजगद्दी संभाली थी। विलेम-अलेक्जेंडर करीब 100 साल बाद नीदरलैंड के पहले पुरुष राजा बने।

राजा की पत्नी नाम क्वीन मैक्सिमा हैं। वे मूल रूप से अर्जेंटीना से हैं। राजा और रानी की बड़ी बेटी कैथरीना-अमालिया नीदरलैंड की अगली रानी मानी जाती हैं। उन्हें 'प्रिंसेस ऑफ ऑरेंज' की उपाधि मिली हुई है।

नीदरलैंड के राजा विलेम-अलेक्जेंडर और उनकी पत्नी मैक्सिमा।

नीदरलैंड के राजा विलेम-अलेक्जेंडर और उनकी पत्नी मैक्सिमा।

 

मोदी के नीदरलैंड दौरे की 6 तस्वीरें…

पीएम मोदी शुक्रवार देर रात नीदरलैंड पहुंचे।

पीएम मोदी शुक्रवार देर रात नीदरलैंड पहुंचे।

मोदी एयरपोर्ट पर नीदरलैंड के अधिकारियों से मिले।

मोदी एयरपोर्ट पर नीदरलैंड के अधिकारियों से मिले।

पीएम के स्वागत में भारतीय कलाकारों ने सांस्कृतिक नृत्य परफॉर्म किया।

पीएम के स्वागत में भारतीय कलाकारों ने सांस्कृतिक नृत्य परफॉर्म किया।

भारतीय मूल के एक युवक ने पीएम मोदी को राम मंदिर की पेटिंग गिफ्ट की।

भारतीय मूल के एक युवक ने पीएम मोदी को राम मंदिर की पेटिंग गिफ्ट की।

 

पीएम ने भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान मोदी ने एक बच्चे से हाथ मिलाया।

पीएम ने भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान मोदी ने एक बच्चे से हाथ मिलाया।