Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
18 अप्रैल 2026
Epaper

अशोका फाउंडेशन के सेवा कार्य प्रेरणादायक: वासुदेव देवनानी

अशोका फाउंडेशन के सेवा कार्य प्रेरणादायक: वासुदेव देवनानी
अशोका फाउंडेशन के सेवा कार्य प्रेरणादायक: वासुदेव देवनानी

अब तक 150 शिविरों में 7000 से ज्यादा मोतियाबिंद के निशुल्क ऑपरेशन
दैनिक सम्राट संवाददाता
जयपुर
। अशोका फाउंडेशन द्वारा अंधता निवारण महाभियान के अंतर्गत शुक्रवार को 150वां नि:शुल्क नेत्र रोग जांच एवं उपचार शिविर श्री नृसिंह मंदिर बंशी वाले बाबा की बगीची पुरानी बस्ती छोटी चौपड़ में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया था। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि अशोका फाउंडेशन निरंतर मोतियाबिंद रोगियों के उपचार के लिए प्रयासरत है। इन शिविरों के माध्यम से हजारों जरूरतमंद व्यक्तियों को रोशनी दिलवाना सही अर्थों में प्रेरणादायक है। देवनानी जी बताया कि आंखों की रोशनी से ही जीवन में उजाला संभव है ।
अशोक फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. सोनिया धीरज जैन ने बताया कि मोतियाबिंद की समय पर जांच और ऑपरेशन हो तो आंखों की रोशनी लौटाई जा सकती है फाउंडेशन इसी दिशा में प्रयासरत है। फाउंडेशन अब तक 7000 से अधिक लोगों का मोतियाबिंद का निशुल्क ऑपरेशन करा चुका है । आज के शिविर में कुल 170 मरीजों की नेत्र जांच की गई थी जिनमें से 55 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयनित किया गया। शिविर में छोटी चौपड़ और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में जरूरतमंद मरीजों ने भाग लिया।
फाउंडेशन के मार्गदर्शक भारतीय राजस्व सेवा के वरिष्ठ अधिकारी आयकर आयुक्त डॉ. धीरज जैन ने बताया कि चयनित मरीजों का शनिवार को पूर्णत: नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन होगा। ऑपरेशन के बाद मरीजों की दो फॉलो-अप जांच, आवश्यक दवाइयां एवं परामर्श नि:शुल्क प्रदान किए जाएंगे। जयपुर में अशोका फाउंडेशन के विभिन्न शिविरों में जिन्होंने सहयोग किया उन संस्थाओं और व्यक्तियों का भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के सुरेश उपाध्याय, भारतीय किसान संघ की राष्ट्रीय महिला प्रमुख मंजू दीक्षित, पुण्यार्थम् के संजय कुमार, केशव जी, वर्तिका सैन, विष्णु जायसवाल, क्षितिज बंसल आदि उपस्थित रहे।