Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
20 अप्रैल 2026
Epaper

एक बार फिर प्रेम विवाह बना बाधा, प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या

एक बार फिर प्रेम विवाह बना बाधा, प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या
एक बार फिर प्रेम विवाह बना बाधा, प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या

कौशांबी। करारी कोतवाली के छोटा अडहरा गांव में दो परिवारों के बीच प्रेम विवाद को लेकर फैली नफरत रविवार की रात खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। प्रेम विवाह से खफा लड़की के स्वजन ने रविवार की देर रात प्रेमी युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

धारदार हथियार से भी हमला किया गया। सरेराह हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा तो बवाल हो गया। हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े स्वजन व ग्रामीण लाश उठने नहीं दे रहे थे।

से लेकर पुलिस कर्मियों से धक्का-मुक्की भी हुई। बवाल की सूचना एएसपी कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुचे और हल्का बल का प्रयोग कर हालात काबू में कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

छोटा अडहरा निवासी 30 वर्षीय भारत पुत्र छोटेलाल कुछ दिन पहले ही परदेश से लौटकर गांव आया था। रविवार की देर शाम वह गांव के बाहर टहल रहा था। इस दौरान कुछ लोगों ने घेरकर उसकी पिटाई की। कुल्हाड़ी से सिर पर कई प्रहार किए गए जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

इससे गुस्साई भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर सीओ सिटी शिवांक सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौजूद लोगों को समझाने का प्रयास किया पर वह अपनी बात पर अड़े रहे। रात करीब साढे दस बजे एएसपी राजेश कुमार सिंह कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

Screenshot 2026-04-20 011316

पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगे तो पुलिस पुलिस की ग्रामीणों व स्वजनों की धक्का-मुक्की भी हुई। इस पर पुलिस कर्मियों ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया। किसी तरह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतक के स्वजनों का कहना है कि आठ साल पहले भारत ने एक गैर बिरादरी की युवती से प्रेम विवाह किया था। इसी बात को लेकर युवती के घर वाले रंजिश रख रहे थे। रविवार रात भारत को अकेला पाकर उसकी नृशंस हत्या कर दी गई।