Dainik Samrat Logo
🔗
💬 WhatsApp 📘 Facebook 🐦 Twitter
19 अप्रैल 2026
Epaper

आरएएस भर्ती-2024 का परिणाम घोषित, बाड़मेर के दिनेश बिश्नोई का प्रदेश में प्रथम स्थान, पुरुषों ने बाजी मारी

आरएएस भर्ती-2024 का परिणाम घोषित, बाड़मेर के दिनेश बिश्नोई का प्रदेश में प्रथम स्थान, पुरुषों ने बाजी मारी
आरएएस भर्ती-2024 का परिणाम घोषित, बाड़मेर के दिनेश बिश्नोई का प्रदेश में प्रथम स्थान, पुरुषों ने बाजी मारी

दैनिक सम्राट संवाददाता
अजमेर
। राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने शनिवार को बहुप्रतीक्षित आरएएस भर्ती 2024 का परिणाम घोषित कर दिया। टॉप-20 की मेरिट लिस्ट पर नजर डालें तो आंकड़े चौंकाने वाले हैं। कुल 20 टॉपर्स में से 16 पुरुष अभ्यर्थी हैं, जबकि महिलाओं की संख्या केवल 4 तक सिमट गई है। बाड़मेर के दिनेश बिश्नोई ने प्रदेश भर में प्रथम स्थान पाकर सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वहीं जैसलमेर के वीरेंद्र चारण ने दूसरी रैंक के टॉपर रहे। भीलवाड़ा के गुलाबपुरा निवासी नवनीत शर्मा ने आरएएस 2024 में पूरे प्रदेश में तीसरी रैंक हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की। उन्होंने पिछले साल की 87वीं रैंक को सुधारते हुए टॉप-3 में जगह बनाकर उन्होंने कड़ी मेहनत की मिसाल पेश की है।
टॉप-5 में केवल पुरुषों का बोलबाला
इस बार की मेरिट लिस्ट की सबसे खास बात यह रही कि टॉप-5 स्थानों पर किसी भी महिला अभ्यर्थी को जगह नहीं मिल सकी।
ठ्ठ    दिनेश बिश्नोई (प्रथम रैंक): बाड़मेर के इस युवा ने राजस्थान टॉपर बनने का गौरव पाया।
ठ्ठ    वीरेंद्र चारण (द्वितीय रैंक): मेरिट में दूसरे स्थान पर रहकर अपनी प्रतिभा साबित की।
ठ्ठ    नवनीत शर्मा (तृतीय रैंक): प्रदेश के तीसरे सबसे बड़े रैंक होल्डर बने।
ठ्ठ    रवीन्द्र सिंह (चौथी रैंक): चौथे स्थान पर कब्जा जमाया।
ठ्ठ    विकास सियाग (पांचवी रैंक): टॉप-5 की सूची को पूरा किया।
आमतौर पर राजस्थान की प्रतियोगी परीक्षाओं में महिलाओं का प्रदर्शन ग्राफ काफी ऊंचा रहता है, लेकिन आरएएस 2024 के परिणाम (टॉप-20 स्तर पर) कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। 16 पुरुषों के मुकाबले केवल 4 महिलाओं का टॉप-20 में होना प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय है। ृबीकानेर की डॉ ऐश्वर्या कंवर ने छठी रैंक हासिल की है। हालांकि, जानकारों का मानना है कि ओवरऑल 1096 पदों पर महिलाओं का प्रतिनिधित्व संतुलित रहने की उम्मीद है, लेकिन क्रीम लेयर में इस बार पुरुषों ने बाजी मारी है।
आरपीएससी की रिकॉर्ड तोड़ रफ्तार
17 अप्रैल 2026 को इंटरव्यू खत्म हुए और महज 24 घंटे के भीतर यानी 18 अप्रैल को परिणाम जारी कर आयोग ने अपनी कार्यप्रणाली में आए बड़े बदलाव का संकेत दिया है। 1096 पदों के लिए हुई इस भर्ती में कुल 2391 अभ्यर्थियों को वरीयता सूची में शामिल किया गया है।

जयपुर के तीन होनहारों ने टॉप २० में जगह बनाई
आरएएस के इस बार के रिजल्ट में जयपुर के तीन स्टूडेंट्स ने टॉप-20 में अपनी जगह बनाई है। जयपुर के कुलदीप शर्मा ने 12वीं रैंक हासिल की है, तनीषा यादव 19वीं और वृंदा शेखावत 20वीं रैंक पर रही हैं। वहीं लोकेंद्र सिंह की 33वीं रैंक आई है। रिजल्ट आने के बाद उन्होंने अपने साथियों के साथ डांस किया। इस रिजल्ट के साथ ही प्रदेश को जल्द ही कुल 1096 नए प्रशासनिक अधिकारी मिलेंगे। इनमें राज्य सेवा के 428 और अधीनस्थ सेवा के 668 अफसर शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों के आने से प्रशासनिक सिस्टम में मजबूती आने की उम्मीद जताई जा रही है। रिजल्ट जारी होते ही जयपुर के कोचिंग हब एरिया में जश्न का माहौल दिखा। गोपालपुरा बायपास रोड स्थित कोचिंग संस्थानों पर स्टूडेंट्स ने आतिशबाजी कर खुशी जताई।